UPSC Prelims Answer Key 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की प्रीलिम्स परीक्षा 2026 खत्म होने के बाद ही UPSC Prelims की प्रोविज़नल आंसर-की जारी कर देगा. ये पहली बार होगा जब एग्जाम खत्म होते ही UPSC Prelims की प्रोविज़नल आंसर-की तुरंत जारी कर दी जाएगा. इससे पहले एग्जाम के कुछ दिनों बाद ही इसे जारी किया जाता था. UPSC ने कुछ दिन पहले एक नोटिस जारी कर UPSC Prelims की प्रोविज़नल आंसर-की एग्जाम खत्म होने के तुरंत बाद जारी करने की घोषणा की थी. UPSC के अनुसार पारदर्शिता बढ़ाने और परीक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है. UPSC Prelims की प्रोविज़नल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार 31 मई, 2026 शाम 6 बजे तक, अपनी आपत्तियां (representations) जमा कर सकते हैं.
UPSC के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने इस कदम को एक नई शुरुआत बताया है. अजय कुमार ने कहा, "पहली बार, संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रोविज़नल आंसर-की जारी करेगा. यह पहल आयोग के उस लगातार प्रयास को दर्शाती है. इसका उद्देश्य उम्मीदवारों के साथ अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर संवाद सुनिश्चित करना है."
कहां चेक करें प्रोविज़नल आंसर-की
upsconline.nic.in पर जाकर उम्मीदवार प्रोविज़नल आंसर-की चेक कर सकते हैं और इसी पोर्टल पर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं. बता दें इस साल UPSC की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए कुल 8,19,372 आवेदन प्राप्त हुए थे. ये सभी उम्मदीवार आज एग्जाम का हिस्सा बन रहे हैं.
कब आएगा रिजल्ट
आयोग आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के 15 से 20 दिनों के भीतर शॉर्टलिस्ट किए गए रोल नंबरों की सूची जारी कर देता है. ऐसे में उम्मीद है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जून 2026 के मध्य में घोषित कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं