विज्ञापन

UPSC CAPF Answer Key 2026: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट प्रोविजनल आंसर की जारी, यहां करें चेक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. आयोग की तरफ से चार सेटों की A, B, C, D की आंसर की जारी की गई है.

UPSC CAPF Answer Key 2026: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट प्रोविजनल आंसर की जारी, यहां करें चेक
उम्मीदवार आंसर की UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जिन भी उम्मीदवारों ने जुलाई 2026 को हुए इस एग्जाम में भाग  लिया था. वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर चेक कर सकते हैं. प्रोविजनल आंसर की मदद से उम्मीदवार अपने जवाबों को चेक कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अंंदाजा लगा सकते हैं. बता दें कि लिखित परीक्षा 19 जुलाई, 2026 को देश भर में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दो पालियों में हुई थे.

पेपर I  सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ था. वहीं पेपर II दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक का था. UPSC CAPF परीक्षा के जरिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज़ में असिस्टेंट कमांडेंट, ग्रुप A  गजेटेड ऑफिसर, की भर्ती की जानी है. इस भर्ती अभियान के जरिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में असिस्टेंट कमांडेंट के 349 पदों को भरा जाना है.

UPSC CAPF 2026 की आंसर की कैसे डाउनलोड करें

  • उम्मीदवार आंसर की UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
  • होमपेज पर 'Examinations' लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें. 
  • 'Central Armed Police Forces (Assistant Commandants) Examination, 2026 - Provisional Answer Key' वाले लिंक को खोलें.
  • अपनी क्वेश्चन पेपर बुकलेट सीरीज (A, B, C या D) की PDF डाउनलोड करें।
  • अपने संभावित मार्क्स को अपने जवाबों के आधार पर चेक कर लें. 

कहां की जाएगी नियुक्ति

इस एग्जाम के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उनकी नियुक्ति बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF), सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF)
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स (CISF), इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में की जाएगी. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल जांच और इंटरव्यू राउंंडर से गुजरना होगा.

ये भी पढ़ें- SBI PO एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, 1 और 2 अगस्त को है प्रीलिम्स एग्जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC CAPF Answer Key, UPSC CAPF Exam Pattern, UPSC CAPF 2026 Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com