विज्ञापन

यूपी TGT भर्ती में बड़ा बदलाव: 2 साल की डिग्री वालों को भी आवेदन का मौका, कल आखिरी तारीख

UP TGT Recruitment 2026: यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के पदों पर निकली भर्ती में बदलाव हुआ है. अब दो साल की डिग्री वाले भी इसमें आवेदन कर सकते हैं.

यूपी TGT भर्ती में बड़ा बदलाव: 2 साल की डिग्री वालों को भी आवेदन का मौका, कल आखिरी तारीख
UP TGT भर्ती में बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आया है. टीजीटी के कुल 17735 पदों पर भर्ती के लिए अब ग्रेजुएश के बाद दो साल के डिग्रीधारक भी आवेदन कर सकते हैं. ऐसे अभ्यर्थियों के पास 28 नवंबर तक आवेदन करने का मौका है. ये मौका उन्हें दिया जाएगा जिन्होंने दो साल के वो कोर्स किए हैं, जिन्हें स्नातक डिग्री या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त है. इसके लिए न्यूननत 50 प्रतिशत अंक मांगे गए हैं. वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल पर 45 प्रतिशत अंक वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 

आयोग ने दी ये जानकारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बताया है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद ये नया नोटिस जारी किया गया है. इसके तहत अब ग्रेजुएशन के बाद एक विषय से कम से कम दो साल का डिग्री कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. आयोग की तरफ से 26 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के मुताबिक, ये अभ्यर्थी 28 नवंबर तक ही अपना आवेदन कर सकते हैं, यानी आवेदन की तारीख को नहीं बढ़ाया गया है. 

किसे होगा फायदा?

टीजीटी भर्ती में इस बदलाव से ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने ग्रेजुएशन पास करने के बाद किसी एकल विषय में कम से कम दो साल का ऐसा डिग्री कोर्स पूरा किया है, जिसे स्नातक डिग्री के बराबर मान्यता मिली हुई है, उन्हें फायदा होगा. पहले वो इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP TGT Recruitment 2026, UP TGT Recruitment Rule Change, UP TGT Two Year Degree, UP TGT Bharti 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com