- तनु जैन यूपीएससी क्रैक करके डीआरडीओ में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुकी हैं.
- तनु जैन ने कंधे पर बैठे बेटे के साथ के लम्हे को वर्किंग मॉम की असल जिंदगी बताया.
- सशस्त्र बल मुख्यालय नागरिक सेवा कैडर में तनु जैन 2015 बैच की अफसर थीं.
यूपी के सोनभद्र के जिला कलेक्टर आईएएस चर्चित गौड़ की मासूम बेटी के बाद अब पूर्व सिविल सेवक और तथास्तु ICS कोचिंग संस्थान की फाउंडर डॉ. तनु जैन के बेटे की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में बेटा अपनी मां के कंधों पर बैठा नजर आ रहा है, जो अपने ऑफिस के कामकाज में व्यस्त हैं. मां-बेटे के निश्छल प्रेम को बयां करती यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

डॉ. तनु जैन दिल्ली की रहने वाली हैं. इनके एक बेटा है.
डॉ. तनु जैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 18 सितंबर 2026 को यह तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने ऑफिस में कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं. सामने फाइलें रखी हैं, चेहरे पर मुस्कान है और कंधे पर उनका बेटा बैठा है. यूज़र्स इस फोटो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे अपने बचपन की यादों से जोड़ रहा है, तो कोई मां-बेटे की इस जोड़ी पर प्यार लुटा रहा है.
यह भी पढ़ें- 80s फोटो ट्रेंड: विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी बोलीं- तब नहीं था 'तुम्हारी साड़ी मेरी से सफेद कैसे' वाला दिखावा

तनु जैन के कंधे के बैठा बेटा.

तनु जैन मॉक इंटरव्यू और गाइडेंस के लिए यूपीएससी अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
कौन हैं डॉ. तनु जैन?
तनु जैन का जन्म 17 जुलाई 1986 को सदर बाज़ार, दिल्ली में हुआ था. उन्होंने एक डॉक्टर से सिविल सेवक और फिर यूपीएससी कोचिंग संस्थान की शिक्षिका व संस्थापक बनने तक का एक लंबा सफर तय किया है. इस दौरान वे Drishti IAS के मंच पर मॉक इंटरव्यू और गाइडेंस वीडियो के माध्यम से यूपीएससी अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय हुईं. वर्तमान में तनु जैन तथास्तु आईसीएस नाम से अपना कोचिंग संस्थान चलाती हैं.
यह भी पढ़ें- पूर्व IAS दिव्या मित्तल के बैचमेट का इस्तीफा भी मंजूर, कौन हैं जगमोहन मीणा, जिन्होंने छोड़ी IPS की नौकरी

तनु जैन के साथ मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस जोड़ी सृष्टि जयंत देशमुख और उनके पति डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा.
डीआरडीओ में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुकी हैं तनु जैन
तनु जैन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, श्रीनिवासपुरी नई दिल्ली से की और सुभारती मेडिकल कॉलेज से बीडीएस की डिग्री प्राप्त की. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 648वीं रैंक हासिल की. उन्हें सशस्त्र बल मुख्यालय नागरिक सेवा कैडर मिला, जिसमें वह असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ डीआरडीओ के पद तक पहुंचीं. वह साल 2015 बैच की अधिकारी रही हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर लोग अक्सर उन्हें 'आईएएस तनु जैन' या 'तनु मैम' कहकर भी संबोधित करते हैं.
यह भी पढ़ें- IPS श्रुति अरोरा के परिवार का अनूठा रिकॉर्ड, 3 बहनें बनीं IAS अफसरों की बॉस

तनु जैन की कोचिंग संस्थान का नाम तथास्तु आईसीएस है.
तनु जैन ने सरकारी नौकरी से क्यों दिया इस्तीफा?
यूपीएससी क्रैक कर सरकारी सेवा में आईं डॉ. तनु जैन ने लगभग साढ़े सात साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफा की असली वजह कभी सामने नहीं आई. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों को पढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए नौकरी छोड़ी और अपने कोचिंग संस्थान Tathastu ICS की नींव रखी.
यह भी पढ़ें- IAS श्रीधन्या सुरेश: मनरेगा मजदूर की बेटी बनीं कलेक्टर, 40 हजार उधार ले UPSC इंटरव्यू देने दिल्ली पहुंचीं

तनु जैन और उनके पति वात्सल्य कुमार.
तनु जैन-वात्सल्य कुमार की लव स्टोरी
तनु जैन ने एक साक्षात्कार में बताया था कि जब वे सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं, तब शुरुआती प्रयासों में उन्हें असफलता मिली थी. इसके बाद उन्होंने अपने मित्र वात्सल्य कुमार की मदद ली. वात्सल्य ने उन्हें यूपीएससी इंटरव्यू की बेहतरीन तैयारी कराई, जिससे उन्हें इंटरव्यू में 200 अंक प्राप्त हुए. धीरे-धीरे दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी कर ली.
(सभी फोटो तनु जैन के सोशल मीडिया अकाउंट से)
यह भी पढ़ें: सोनभद्र DM चर्चित गौड़ की बेटी ने की ऐसी ज़िद, वायरल हुई क्यूट तस्वीर; जानिए पूरी कहानी
यह भी पढ़ें- CISF जवानों के बच्चों को IAS-IPS बनाएगी drishti ias, विकास दिव्यकीर्ति के साथ हुआ MoU
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं