- IAS चर्चित गौड़ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के जिला कलेक्टर हैं और उनकी पत्नी IFS आरुषि मिश्रा हैं
- आरुषि मिश्रा ने अपनी बेटी की पापा के कार्यालय जाने की जिद सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं
- चर्चित गौड़ और आरुषि मिश्रा की प्रेम कहानी कोटा में हुई पहली मुलाकात से शुरू हुई थी, दोनों आईआईटी से पढ़े हैं
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चर्चित गौड़ और भारतीय वन सेवा की अधिकारी आरुषि मिश्रा की प्रेम कहानी अब उनकी बेटी की एक ऐसी जिद तक जा पहुंची है, जो हर पिता के दिल को छू लेगी. चर्चित गौड़ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के जिला कलेक्टर हैं. उनकी आईएफएस पत्नी ने बेटी की इस जिद का पूरा किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

आरुषि मिश्रा इंस्टाग्राम पोस्ट
उत्तर प्रदेश में तैनात आईएफएस अधिकारी आरुषि मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है. इस फोटो में वह अपनी बेटी को गोद में लिए सोनभद्र डीएम ऑफिस के उस बोर्ड के पास खड़ी हैं, जिस पर 2015 से लेकर 2026 तक के जिला कलेक्टरों की सूची दर्ज है. इस सूची में आखिरी नाम उनके पति आईएएस चर्चित गौड़ का है. वह 25 अप्रैल 2026 से सोनभद्र के जिला कलेक्टर पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- IAS श्रीधन्या सुरेश: मनरेगा मजदूर की बेटी बनीं कलेक्टर, 40 हजार उधार ले UPSC इंटरव्यू देने दिल्ली पहुंचीं

आईएफएस आरुषि मिश्रा इंस्टाग्राम पोस्ट
आरुषि मिश्रा की बेटी की जिद क्या?
आरुषि मिश्रा ने अपनी बेटी की इस जिद की कहानी फोटो के कैप्शन में लिखी है. उन्होंने लिखा, "बेटी पापा की लाडली बन रही है. जब आप 'हीरो पेरेंट' बनने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन आपकी छोटी सी बच्ची पर बस 'पापा के ऑफिस चलो' की धुन सवार हो, तो अब क्या ही करें!" मिश्रा की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और कमेंट सेक्शन में लोग उनकी बेटी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर ने 40 दिन में रचा इतिहास, असम से CRPF कोबरा यूनिट तक की पूरी कहानी

आईएएस चर्चित गौड़ सोनभद्र डीएम और उनकी पत्नी आईएफएस आरुषि मिश्रा.
चर्चित गौड़ और आरुषि मिश्रा की लव स्टोरी
आईएएस चर्चित गौड़ और आरुषि मिश्रा की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म की तरह है. चर्चित गौड़ राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा से हैं, जबकि आरुषि मिश्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात कोटा में हुई थी. आरुषि मिश्रा वहां जेईई मेन की तैयारी करने गई थीं और चर्चित भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे थे. कुछ समय बाद दोनों का चयन आईआईटी में हो गया. चर्चित ने आईआईटी दिल्ली और आरुषि मिश्रा ने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया. इस दौरान दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुआ करती थी.
यह भी पढ़ें- IPS श्रुति अरोरा के परिवार का अनूठा रिकॉर्ड, 3 बहनें बनीं IAS अफसरों की बॉस

IFS आरुषि मिश्रा
चर्चित गौड़ और आरुषि मिश्रा की यूपीएससी रैंक
साल 2015 में आईआईटी से उत्तीर्ण होने के बाद चर्चित ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 96वीं रैंक हासिल की और उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी बने. वहीं, संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय वन सेवा परीक्षा 2019 में आरुषि मिश्रा ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया. साल 2021 में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए. आरुषि मिश्रा आगरा में नेशनल चंबल सेंचुरी की डायरेक्टर और डीएफओ रह चुकी हैं, जबकि चर्चित गौड़ आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
यह भी पढ़ें- 8वीं पास महिला ने 50 हजार को दी नौकरी! रूमा देवी ने दुखों का दरिया पार कर कैसे बदली तकदीर?
यह भी पढ़ें- पूर्व IAS दिव्या मित्तल के बैचमेट का इस्तीफा भी मंजूर, कौन हैं जगमोहन मीणा, जिन्होंने छोड़ी IPS की नौकरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं