- गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में 5 सितंबर 2026 को पासिंग आउट परेड हुई, जिसमें 253 नए सैन्य अफसर बने
- भोपाल की आरुषि पांडे ने उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन और खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की है
- आरुषि ने 10वीं में 92 प्रतिशत और 12वीं में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
Success Story: बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में 5 सितंबर 2026 को पासिंग आउट परेड हुई. परेड के बाद देश को 253 सैन्य अफसर मिले हैं. इनमें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल एंट्री) पुरुष-65 के 218 और एसएससी (टेक्निकल) महिला-36 की 35 अफसर कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बनीं. इन्हीं में से एक हैं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की आरुषि पांडे.

अकादमिक और खेल जगत में परचम लहराने के बाद भोपाल की आरुषि पांडे भारतीय सेना में बनीं अफसर
Photo Credit: @PROdefprayagraj
10वीं-12वीं में रहीं टॉपर
भोपाल की मेधावी छात्रा और राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी आरुषि पांडे की सक्सेस स्टोरी कमाल की है, जो PRO डिफेंस प्रयागराज ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. आरुषि की सफलता की कहानी इस रूढ़िवादी सोच को तोड़ती है कि कुछ क्षेत्र केवल पुरुषों के लिए हैं. एक युवा महिला का टेक बैकग्राउंड से निकलकर भारतीय सेना में नेतृत्व के शीर्ष पद बटालियन कैडेट एडजुटेंट तक पहुंचना हर लड़की को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला देता है.

खेल में गोल्ड मेडल और अब भारतीय सेना में अफसर; पढ़ें भोपाल की बेटी आरुषि की सफलता की कहानी
Photo Credit: @PROdefprayagraj
PRO डिफेंस प्रयागराज के अनुसार, आरुषि पांडे स्कूल की हेड गर्ल हुआ करती थीं. उन्होंने 10वीं में 92% और 12वीं में 95.6% अंक हासिल किए थे. इसके बाद उन्होंने एआई और मशीन लर्निंग में 8.8 CGPA के साथ कंप्यूटर साइंस से B.Tech पूरा किया.
From Academic Excellence to the Olive Green
— PRO Defence Prayagraj (@PROdefprayagraj) September 5, 2026
Bhopal's Aarushi Pandey was commissioned today as an officer in the Indian Army from OTA Gaya- culminating an extraordinary journey defined by intellect, sporting excellence and leadership.
A former School Head Girl, she secured 92%… pic.twitter.com/X53L8Lxtbb
टेबल टेनिस में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी
आरुषि पांडे पढ़ाई के साथ-साथ तैराकी और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी रही हैं, जहाँ उन्होंने कई स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए. शिक्षा और खेल के बाद आरुषि ने भारतीय सेना में अफसर बनने तक का सफर तय कर लिया है, जो उत्कृष्टता, समर्पण और देशभक्ति की मिसाल है.

स्कूल हेड गर्ल से आर्मी अफसर तक: B.Tech में 8.8 CGPA और नेशनल मेडल जीतने वाली आरुषि सेना में हुईं कमीशन
Photo Credit: @PROdefprayagraj
एनसीसी से सेना अफसर बनने का सफर
आरुषि ने थल सेना कैंप में भाग लिया और देश भर की 100 चुनिंदा महिला एनसीसी कैडेट्स में चुनी जाकर ओटीए चेन्नई में अटैचमेंट ट्रेनिंग प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में SSB इंटरव्यू क्रैक किया. ओटीए गया में प्रशिक्षण के दौरान अपनी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के बल पर वह सीनियर अंडर ऑफिसर से प्रतिष्ठित बटालियन कैडेट एडजुटेंट के पद तक पहुंचीं.
यह भी पढ़ें- छोड़ी लाखों की जॉब छोड़ आतंकियों से लड़े, कोबरा कमांडो के आर्मी अफसर बनने की कहानी
यह भी पढ़ें- चाय बेचने वाले से लेकर 100 करोड़ का मालिक तक, ये 17 शातिर कैसे बने फर्जी IAS-IPS?
यह भी पढ़ें- वो अग्निवीर जो भारतीय सेना में बना अफसर, T-90 टैंक गनर से OTA तक ऐसे पहुंचे विकास गौतम
यह भी पढ़ें- Success Story: पिता की मौत के बाद पाई-पाई को तरसीं, अब तीनों बहनें सरकारी टीचर
यह भी पढ़ें- LBSNAA अंग्रेजों का होटल कैसे बना IAS-IPS की पाठशाला? 2 बार अचानक हो गया था तबाह
यह भी पढ़ें- CISF जवानों के बच्चों को IAS-IPS बनाएगी दृष्टि आईएएस, विकास दिव्यकीर्ति के साथ हुआ MoU
यह भी पढ़ें- Amazon इंजीनियर ₹46 लाख का पैकेज छोड़ बना इंडियन आर्मी अफसर, 7 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं