विज्ञापन

NEET परीक्षा देने वाले छात्र ने किया सुसाइड, पिता ने कहा- पेपर शानदार हुआ था... 650 नंबर आने की थी उम्मीद

सीकर में नीट के एक छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. झुंझुनू निवासी मृतक प्रदीप पिछले 3 साल से तैयारी कर रहा था और उसे परीक्षा में 650 अंक आने की उम्मीद थी.

NEET परीक्षा देने वाले छात्र ने किया सुसाइड, पिता ने कहा- पेपर शानदार हुआ था... 650 नंबर आने की थी उम्मीद
सीकर में नीट के एक छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे एक होनहार छात्र प्रदीप ने आत्महत्या कर ली. मूल रूप से झुंझुनू जिले के गुड्डा का रहने वाला था. प्रदीप के पिता ने बताया कि वह पिछले 3 साल से सीकर के एक निजी कोचिंग संस्थान में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. बीते 3 मई को हुई नीट की परीक्षा में उसका पेपर बेहद शानदार रहा था. प्रदीप ने बात करके उम्मीद जताई थी कि इस बार उसे करीब 650 अंक मिल जाएंगे और उसका डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो जाएगा. 

बहनों के बाहर जाते ही लगा ली फांसी

प्रदीप सीकर में अपनी दो बहनों के साथ किराए के मकान में रहता था. घटना के वक्त जब उसकी बहनें किसी काम से कमरे से बाहर गईं, तब पीछे से प्रदीप ने कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बहनें जब वापस लौटीं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

छात्र के पिता

छात्र के पिता

परिजनों ने सिस्टम को ठहराया जिम्मेदार

परिजन और पुलिस तुरंत प्रदीप को लेकर कल्याण (एसके) अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. इकलौते बेटे की मौत से टूटे परिजनों ने सरकार के परीक्षा सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उद्योग नगर थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली: NEET एग्जाम रद्द से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड! परिजन बोले- अच्छी रैंक की थी उम्मीद

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर IMA ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, NTA पर की कार्रवाई की मांग

NEET से पहले एग्जाम का पेपर पहुंचा, परीक्षा में आए 720 में से 107 अंक! CBI को दिनेश बिवाल के बेटे की तलाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leake, Sikar Neet Student Suicide, Sikar Coaching Tragedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com