विज्ञापन

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर IMA ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, NTA पर की कार्रवाई की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले वर्ष से नीट यूजी परीक्षा पारंपरिक ओएमआर आधारित प्रणाली के बजाय कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में आयोजित की जाएगी. वहीं नीट यूजी 2026 री-एग्जाम 21 जून को होने जा रहा है.

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर IMA ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, NTA पर की कार्रवाई की मांग
NTA और परीक्षा प्रक्रिया की ईमानदारी से समझौता करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो: IMA

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने NEET-UG 2026 के कथित पेपर लीक की निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एक पत्र लिखा है.  पत्र में IMA ने NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़ी घटनाओं पर गहरी चिंता और भारी निराशा व्यक्त की. पत्र में कहा गया है, "हम, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), नई दिल्ली के पदाधिकारी, NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़ी घटनाओं पर अपनी गहरी चिंता और भारी निराशा व्यक्त करते हैं. यह परीक्षा बड़े पैमाने पर प्रश्न पत्र लीक होने और परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता से समझौता होने के आरोपों से बुरी तरह प्रभावित हुई है. IMA ने कहा, पिछले चार वर्षों में NEET-UG को बार-बार विवादों का सामना करना पड़ा है. जिसमें दो बार पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के कारण परीक्षा का रद्द होना भी शामिल है. IMA ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और परीक्षा प्रक्रिया की ईमानदारी से समझौता करने वाले सभी लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की.

NEET-UG को पूरी तरह से ऑनलाइन करें

एसोसिएशन ने कहा कि इस साल 551 से अधिक शहरों और 5,500 केंद्रों पर 22.5 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. बार-बार होने वाले इन विवादों के कारण छात्रों और उनके परिवारों को अत्यधिक मानसिक आघात, तनाव, कठिनाई और अनिश्चितता का सामना करना पड़ा है. IMA ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह एक पारदर्शी ढांचे के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल करके परीक्षा के आयोजन को विकेंद्रीकृत (Decentralized) करे. साथ ही पेपर लीक की संभावना को कम करने के लिए NEET-UG को पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम में स्थानांतरित करें.

अब से कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी परीक्षा

IMA ने कहा, "चिकित्सा पेशा नैतिकता, विश्वास और विश्वसनीयता पर आधारित है. इसलिए, भविष्य के डॉक्टरों के चयन की प्रक्रिया में भी इन्हीं सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए." इस बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता छात्रों का भविष्य है. सरकार उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों के प्रति संवेदनशील है. इस बार हम किसी भी तरह की धांधली नहीं होने देंगे.  अगले साल से, NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IMA NEET UG 2026, NEET UG 2026 Paper Leak Case, NEET UG 2026, NEET UG 2026 NTA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com