नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से JEE Main से लेकर CUET-UG और यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. एजेंसी ने एग्जाम कैलेंडर जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि कौन सी परीक्षा किस तारीख में होगी. इनमें से ज्यादातर एग्जाम अगले साल यानी 2027 में हैं. इन तमाम बड़ी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर पूरा एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं और इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं.
JEE Main कब है?
NTA के एग्जाम कैलेंडर में बताया गया है कि इंजीनियरिंग दाखिले के लिए होने वाली JEE Main परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाएगी. पहला सेशन जनवरी में और दूसरा अप्रैल में आयोजित होगा. इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तय समय पर शुरू होगी. इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए होने वाली परीक्षा यूजीसी नेट 14 से 19 दिसंबर 2026 को होगी. इस एग्जाम कैलेंडर में SWAYAM और नेपाल/भारत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) से जुड़ी परीक्षाओं की जानकारी भी दी गई है.
देख लीजिए पूरा शेड्यूल -

NTA ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वो परीक्षाओं के विस्तृत नोटिफिकेशन, एप्लीकेशन फॉर्म की तारीखों और किसी भी बदलाव के लिए लगातार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. किसी भी दूसरी जगह दी गई जानकारी पर भरोसा न करें.
NTA में हुए कई तरह के बदलाव
पेपर लीक और तमाम तरह की गड़बड़ियों के बाद अब एनटीए आने वाली परीक्षाओं के लिए पूरी तरह से तैयार है. एजेंसी ने ज्यादातर कर्मचारियों को बदल दिया है और अब नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भी तलाश हो रही है. हाल ही में इसके लिए भर्ती निकाली गई है. इस पूरे साल एनटीए से जुड़ी तमाम परीक्षाओं को लेकर विवाद रहा, फिर चाहे वो नीट पेपर लीक हो या फिर सीयूईटी और यूजीसी नेट...यही वजह है कि अब हर चीज का बारीकी से ध्यान रखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें - UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 जारी, 20 सितंबर को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं