उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Excise Constable Recruitment 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड.
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. फिर एडमिट कार्ड डाउलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या डेट की जरूरत होगी. ये सारी जानकारी डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लीजिए. इसके बाद उसमें दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लीजिए.
20 सितंबर को होगी परीक्षाबता दें कि आबकारी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इससे पहले 11 सितंबर को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई थी.
एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी गाइडलाइन दी गई हैं.
कौन हो सकता है भर्ती में शामिल?
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट के पास UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड होना जरूरी है. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है.
शारीरिक मापदंडों की बात करें तो न्यूनतम लंबाई 167.6 सेंटीमीटर और सीना 80 से 85 सेंटीमीटर निर्धारित किया गया है. वहीं फीमेल कैंडिडेट्स की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए.
आयु सीमा क्या है?
1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए. वहीं, रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा.
सिलेक्शन प्रोसेस कैसे होगी?
- UPSSSC PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- रिटेन एग्जाम
- स्किल टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन
इस भर्ती के जरिए 820 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. एप्लिकेशन प्रोसेस 4 जून 2026 से शुरू हुई थी, जबकि अप्लाई करने और फीस जमा करने की लास्ट डेट 24 जून 2026 तय की गई थी. वहीं, करेकशन के लिए 1 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया था.
यह भी पढ़ें- कॉलेज के बाद पहली नौकरी कैसे पाएं? रिज्यूमे और इंटरव्यू के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं