विज्ञापन

NEET, CBSE और SSC के बाद अब CUET छात्र परेशान, सोशल मीडिया पर NTA पर फूट रहा गुस्सा, जानें पूरा मामला

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. हालांकि नई तारीखों ने छात्रों को परेशानी में डाल दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नए शेड्यूल के अनुसार, अब ये परीक्षा 31 मई, 6 जून और 7 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी. इसी दिन दूसरी परीक्षा भी पड़ रही हैं.

NEET, CBSE और SSC के बाद अब CUET छात्र परेशान, सोशल मीडिया पर NTA पर फूट रहा गुस्सा, जानें पूरा मामला
CUET UG 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

बकरीद के चलते 28 मई को होनेवाली CUET UG 2026 परीक्षा को टाल दिया गया था. वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, अब ये परीक्षा 31 मई, 6 जून और 7 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी. रिवाइज्ड शेड्यूल ने ये एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों को परेशानी में डाल दिया है. कुछ उम्मीदवार परीक्षा केंद्र को लेकर परेशान हैं, तो कुछ एग्जाम की तारीख दूसरे एग्जाम से Clash होने को लेकर परेशान हैं. सोशल मीडिया पर उम्मीदवार अपनी परेशानी को शेयर कर NTA से मदद मांग रहे हैं.

"एक ही दिन कई प्रवेश परीक्षाएं"

अजित सामल नाम के एक उम्मीदवार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, @NTA_Exams , कृपया #CUETUG2026 की नई तारीखों पर फिर से विचार करें, क्योंकि ये 6 और 7 जून 2026 को होने वाली #NISER/#IISER प्रवेश परीक्षाओं से टकरा रही हैं. छात्रों के हित में, कृपया CUET (UG) 2026 को 4 जून 2026 को या उससे पहले, अथवा 8 जून 2026 के बाद पुनर्निर्धारित करें.

"एक और बड़ी चूक"

NTA - एक और बड़ी चूक. स्थगित CUET (UG) परीक्षा को बड़ी 'समझदारी' से ऐसी तारीख पर रीशेड्यूल किया गया है, जो दो अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं—IAT और NEST—की तारीखों से मेल खाती है; और ये सभी परीक्षाएं समान पात्रता वाले छात्रों के लिए ही हैं.
बहुत बढ़िया!

आन्या नाम की एक यूजर ने NTA को टैग करते हुए एक पोस्ट लिखा और अपने सेंटर के बदल जाने पर चिंता जाहिर की. आन्या ने पोस्ट कर लिखा, मेरा CUET UG 2026 सेंटर, 28 और 29 मई को होने वाली मेरी परीक्षा से ठीक 48 घंटे पहले, बिना किसी सूचना के अचानक जयपुर से बदलकर दिल्ली कर दिया गया. छात्रों से यह उम्मीद कैसे की जा सकती है कि वे अपने करियर को तय करने वाली परीक्षा के लिए अचानक इतनी दूर यात्रा करें? 

एक अन्य पोस्ट में आन्या ने लिखा, 28 तारीख़ का एग्ज़ाम टल गया है, लेकिन मेरा सवाल यह है कि बिना किसी सूचना के मेरा सेंटर जयपुर से दिल्ली क्यों बदल दिया गया? अब मुझे एक राष्ट्रीय स्तर के एग्ज़ाम के लिए बार-बार दूसरे राज्य की यात्रा करनी पड़ेगी. असल दिक्कत यही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com