विज्ञापन

CUET UG 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, 31 मई को होगा एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बकरीद (Id-ul-Zuha) की छुट्टी के चलते 28 मई 2026 को होने वाली सीयूईटी यूजी (CUET UG) परीक्षा को स्थगित कर दिया था. वहीं अब इस परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है.

CUET UG 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, 31 मई को होगा एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी
28 मई की दोनों शिफ्टों की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. 28 मई को होने वाली परीक्षा को बकरीद के कारण स्थगित कर दिया गया था. वहीं अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है. जिसके अनुसार,ये परीक्षा अब 31 मई, 6 जून और 7 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी. जो भी उम्मीदवार 28 मई को होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने वाले थे, वो नई तारीख को नोट कर लें. वहीं नई परीक्षा तारीख के साथ-साथ, NTA ने 31 मई के CUET UG 2026 के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं. जबकि 6 और 7 जून को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिए जाएंगे.

कैसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार CUET UG 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है. परीक्षा के दिन उम्मीदवार एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ-साथ एक वैध फोटो ID भी अपने साथ लेकर जाएं.

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर CUET UG एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  3. एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज जैसी जानकारी भरें.
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  5. इसे डाउनलोड करें.

CUET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख

  1. 31 मई, 2026
  2. 6 जून, 2026
  3. 7 जून, 2026

बता दें कि CUET UG 2026 परीक्षा दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है. पहली पाली सुबह 9 बजे से शुरू होगी जो कि दोपहर 12 बजे तक होगी. जबकि दोपहर की पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाती है.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CUET 2026 Revised Schedule, CUET UG 2026 Exams New Date, CUET 2026 Revised Date, CUET 2026 Admit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com