NEET UG 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) के लिए ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देशों वाली एक नई एडवाइजरी जारी की है. अगर आप भी इस साल डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और नीट परीक्षा में बैठने वाले हैं, तो सेंटर पर पहुंचने से पहले इन नियमों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि वहां आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
क्या पहनें और क्या नहीं?
NTA की नई एडवाइजरी के मुताबिक, उम्मीदवारों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. हालांकि, अगर जरूरत महसूस हो तो फुल स्लीव्स के कपड़े या वूलन (ऊनी कपड़े) पहनने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए आपको सेंटर पर समय से काफी पहले रिपोर्ट करना होगा ताकि आपकी अच्छे से फ्रिस्किंग (जांच) की जा सके.
जूते-चप्पलों का रखें ध्यान
परीक्षा में फुटवियर को लेकर भी खास निर्देश हैं. उम्मीदवारों को ऊंची हील वाले जूतों के बजाय चप्पल (Slippers) और कम हील वाले सैंडल पहनने की प्राथमिकता दी गई है.
📢 NEET (UG) 2026 Advisory | What You Can Carry & Wear
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 30, 2026
Hey aspirants! Here's a quick guide to help you stay stress-free on exam day 👇
✅ Carry a transparent water bottle
✅ Articles of faith allowed (report early for smooth frisking)
✅ Light clothing preferred
– Full… pic.twitter.com/BSxlD8cBCx
धार्मिक वस्तुओं और पानी की बोतल पर नियम
NTA ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपनी आस्था से जुड़ी वस्तुएं (Articles of Faith) पहनकर आ सकते हैं, लेकिन उन्हें सेंटर पर बहुत पहले पहुंचना होगा ताकि सुरक्षा जांच सुचारू रूप से हो सके. इसके अलावा, आप अपने साथ केवल पारदर्शी (Transparent) पानी की बोतल ही ले जा सकते हैं.
हेल्पलाइन और संपर्क
किसी भी स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं