विज्ञापन

NEET UG 2026 Exam Analysis: परीक्षा खत्म, जानें क्या हो सकती है Expected Cut-Off और कौन से हैं टॉप कॉलेज

Neet ug 2026 expected cut-off : नीट यूजी 2026 परीक्षा आज संपन्न हो गई. ऐसे में आइए जानते हैं इस साल की एक्सपेक्टेड कट-ऑफ, जनरल और रिजर्व्ड कैटेगरी के पासिंग मार्क्स और देश के टॉप 5 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट.

NEET UG 2026 Exam Analysis: परीक्षा खत्म, जानें क्या हो सकती है Expected Cut-Off और कौन से हैं टॉप कॉलेज
 रिजर्व कैटेगरी के लिए 40वां पर्सेंटाइल अनिवार्य है, जिसका मतलब है कि 143 से 113 अंक पाने वाले छात्र भी क्वालिफाई कर सकते हैं.

NEET UG 2026 Exam Analysis: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 आज, 3 मई को संपन्न हो गई. इस साल करीब 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर बनने की दिशा में अपना पहला बड़ा कदम उठाया है. परीक्षा खत्म होते ही अब परीक्षार्थियों और अभिभावकों के बीच केवल एक ही चर्चा है कट-ऑफ क्या जाएगा? ऐसे में आइए पिछले सालों के ट्रेंड के हिसाब से Expected कट ऑफ क्या हो सकती है. 

NEET UG 2026 Expected Cut-off - इस साल क्या जाएगा कट-ऑफ

हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आधिकारिक आंकड़े तो बाद में जारी करेगी, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड्स को देखें तो इस बार का कटऑफ कुछ यूं हो सकता है-

General और EWS कैटेगरी

इन उम्मीदवारों को क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 50वें पर्सेंटाइल की जरूरत होगी. अंकों के लिहाज से यह दायरा 686 से 144 के बीच रहने की उम्मीद है.

OBC, SC और ST कैटेगरी

 रिजर्व कैटेगरी के लिए 40वां पर्सेंटाइल अनिवार्य है, जिसका मतलब है कि 143 से 113 अंक पाने वाले छात्र भी क्वालिफाई कर सकते हैं.

NIRF 2025 रैंकिंग- इन कॉलेजों पर रहेगी सबकी नजर

अगर आपका स्कोर टॉप लेवल का रहता है, तो देश के इन बेहतरीन मेडिकल संस्थानों में दाखिले का मौका मिल सकता है:

  1. AIIMS, दिल्ली 
  2. PGIMER, चंडीगढ़
  3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
  4. BHU, वाराणसी
  5. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

सिर्फ डॉक्टर ही नहीं, करियर के कई हैं रास्ते

अक्सर लोगों को लगता है कि नीट सिर्फ MBBS के लिए है, लेकिन इसके जरिए आप BDS (डेंटल), BAMS (आयुर्वेद), BHMS (होम्योपैथी) और यहां तक कि BSc नर्सिंग (मिलिट्री नर्सिंग सर्विस) में भी करियर बना सकते हैं.

इस साल प्रशासन ने परीक्षा को लेकर काफी सख्ती दिखाई थी. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने तो यहां तक निर्देश दिए थे कि परीक्षा के दौरान मेडिकल संस्थानों के स्टाफ को छुट्टी न दी जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रहे. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com