विज्ञापन

NEET PG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, 5 सितंबर को होगी परीक्षा

NEET PG 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं. 5 सितंबर को कुल 2,445 उम्मीदवार री-एग्जाम देने वाले हैं. जयपुर के सीतापुरा में दो आईओएन डिजिटल जोन सेंटर पर परीक्षा कैंसल होने के बाद, ये उम्मीदवार अब दोबारा एग्जाम देंगे.

NEET PG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, 5 सितंबर को होगी परीक्षा
नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को देशभर में आयोजित की गई थी.

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 5 सितंबर को होने वाले NEET PG 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार 5 सितंबर को ये एग्जाम देने वाले हैं, वो NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर लें. नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को देशभर में आयोजित की गई थी. लेकिन जयपुर के सीतापुरा में दो आईओएन डिजिटल जोन सेंटर पर परीक्षा नहीं हो पाई थी. बिजली आपूर्ति में आई समस्या के कारण 2,445 अभ्यर्थियों अपना एग्जाम पूरा नहीं कर सके थे. सीतापुरा ,परीक्षा केंद्र संख्या 41682 और 41683 में हुई इस परीक्षा को कैंसल कर दिया गया था. इस सेंटर पर कुल 2,445 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे. जो अब दोबारा एग्जाम देने जा रहे हैं. 30 अगस्त को हुए एग्जाम में कुल 2,65,980 उम्मीदवार शामिल हुए थे. जिनमें से 2,63,535 उम्मीदवार ने सफलता के साथ ये एग्जाम दिया था.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. NEET PG री-एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu पर जाएं.
  2. होमपेज पर एडमिट कार्ड का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपनी लॉगिन डिटेल्स भरें.
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  5. NEET PG री-एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

NEET PG 2026 एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को सही से पढ़ें. किसी भी तरह की गलती एडमिट कार्ड पर नजर आने पर बोर्ड से संपर्क करें और उसे तुरंत सही करवाएं. वहीं एग्जाम वाले दिन बताए गए केंद्र पर पर समय पर पहुंच जाएं. NEET PG 2026 से जुड़ी सलाह और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश सही से पढ़ें.

ये भी पढ़ें- 'BCI को लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं'... NALSAR मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Pg 2026 Admit Card, Neet Pg 2026 Re-exam For Jaipur Centre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com