विज्ञापन

NEET UG 2026: एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए गूगल मैप पर न करें भरोसा छूट सकती है परीक्षा, NTA ने दी बड़ी चेतावनी

NEET UG 2026 को लेकर NTA ने छात्रों को चेताया है कि परीक्षा केंद्र की लोकेशन के लिए सिर्फ गूगल मैप पर भरोसा न करें. गलत पिन की वजह से परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले से एड्रेस कंफर्म करना जरूरी है.

NEET UG 2026: एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए गूगल मैप पर न करें भरोसा छूट सकती है परीक्षा, NTA ने दी बड़ी चेतावनी
NEET परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया है.

NEET UG 2026: NEET UG 2026 की परीक्षा जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी लगातार छात्रों को जरूरी निर्देश दे रही है. इसी बीच एक अहम चेतावनी सामने आई है, जो हर उम्मीदवार के लिए जानना बेहद जरूरी है. NTA ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्र की लोकेशन के लिए केवल गूगल मैप पर भरोसा करना परेशानी भरा हो सकता है. जी हां,  तकनीकी गड़बड़ी या गलत पिन की वजह से कई बार लोकेशन गलत दिख सकती है, जिससे आपको सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी हो सकती है. परीक्षा भी छूट सकती है.  इसलिए छात्रों को पहले से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

गूगल मैप पर पूरी तरह भरोसा न करें

NTA के मुताबिक कई बार गूगल मैप या अन्य प्लेटफॉर्म पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन सटीक नहीं होती. कुछ मामलों में गलत पिन या अधूरी जानकारी के कारण छात्र गलत जगह पहुंच सकते हैं. यही वजह है कि एजेंसी ने साफ तौर पर कहा है कि सिर्फ मैप पर निर्भर रहना ठीक नहीं है.

एडमिट कार्ड की जानकारी जरूर मिलाएं

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए पते को ध्यान से पढ़ें और उसी के आधार पर लोकेशन कंफर्म करें. बेहतर होगा कि परीक्षा से पहले एक बार खुद जाकर केंद्र की सही जगह देख लें. इससे आखिरी समय में होने वाली भागदौड़ से बचा जा सकता है.

पहले से प्लान करें अपनी यात्रा

NTA ने ये भी कहा है कि परीक्षा वाले दिन ट्रैफिक और मौसम को ध्यान में रखते हुए घर से समय से पहले निकलें. कुछ इलाकों में बारिश या जाम जैसी समस्याएं देरी करा सकती हैं, इसलिए अतिरिक्त समय लेकर चलना जरूरी है. शांत रहें और पहले से पूरी तैयारी के साथ निकलें.

एंट्री टाइम का रखें खास ध्यान

NEET परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया है. इसके बाद किसी भी छात्र को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5:20 बजे तक चलेगी. यानी आधा घंटा पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 Dress Code: परीक्षा केंद्र जाने से पहले जान लें NTA की नई गाइडलाइंस, वरना होगी मुश्किल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG, Exam Centre, NEET UG 2026, NTA Warning Google Maps, NEET Exam Center Location
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com