पूरे भारत में लगभग 1.30 लाख MBBS सीटें उपलब्ध हैं.
- राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG) आज दोपहर 2:00 बजे शुरू होने जा रही है जो कि शाम 5:20 बजे तक चलेगी. इस साल लगभग 22.7 लाख छात्र ये परीक्षा देने जा रहे हैं.
- ये परीक्षा पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में होती है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से प्रश्न पूछे जाते हैं. नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है. जिसमें कुल 180 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं.
- नीट-यूजी (NEET-UG) की मार्किंग स्कीम के अनुसार सही आंसर देने पर 4 अंक दिए जाते हैं, गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होती है और 1 अंक काट लिए जाते हैं.
- परीक्षा के 180 प्रश्नों को विषयों के आधार पर बांट जाता है, जीव विज्ञान (Biology - Botany & Zoology) के 90 प्रश्न होते हैं, जो कि 360 अंक के होते हैं. भौतिक विज्ञान (Physics) के 45 प्रश्न होते हैं, जो कि कुल 180 अंक के होते हैं. रसायन विज्ञान (Chemistry) के 45 प्रश्न होते हैं, जो कि 180 अंक के होते हैं.
- एक अनुमान के अनुसार, पूरे भारत में लगभग 1.30 लाख MBBS सीटें उपलब्ध हैं. इन सीटों के लिए 22 लाख से अधिक उम्मीदवार ये एग्जाम दे रहे हैं. नीट-यूजी 2026 का परिणाम जून 2026 में घोषित होने की संभावना है.
- परीक्षा के दौरान किसी तरह की नकल न हो सके, इसके लिए हर राज्य ने कमर कस ली है. हर केंद्र पर CCTV कैमरों, जैमर्स (इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल ब्लॉक करने के लिए) और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की व्यवस्था की गई है.
- इस साल एआई (AI) आधारित उपकरणों का उपयोग भी संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए किया जा रहा है.
- इस बार नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 की परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बहुत ही सख्त ड्रेस कोड लागू किया है.
- परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को केवल हल्के और आरामदायक सूती कपड़े पहनें को कहा गया है. एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों को लंबी बाजू वाले कपड़ों की अनुमति नहीं है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, या हेल्थ बैंड को केंद्र में ले जाना पूरी तरह से बैन है.
- इस वर्ष सबसे अधिक परीक्षा केंद्र उत्तर प्रदेश में बनाए गए हैं. इसके बाद बिहार और महाराष्ट्र में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. राजस्थान में 27 जिलों के 611 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें अकेले जयपुर में 106 केंद्र हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
NEET UG Exam Today, NEET UG Exam Time, NEET UG Exam Rules, NEET UG Exam What To Wear, NEET UG Exam What Not To Carry