ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. इस बार इस परीक्षा का आयोजन करने की जिम्मेदारी IIT मद्रास को मिली है. परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक GATE 2027 ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पोर्टल gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. उम्मीदवार बिना लेट फीस के 26 सितंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं, लेट फीस के साथ 7 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं.
कब होगी GATE परीक्षा?
GATE 2027 परीक्षा की तारीखों की बात करें तो ये 6, 7, 13 और 14 फरवरी 2027 को आयोजित होंगीं. इससे पहले नवंबर में करेक्शन विंडो खोली जाएगी और इसके बाद एडमिट कार्ड जनवरी 2027 में जारी होंगे.
GATE 2027 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
GATE 2027 के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में 3rd ईयर या उससे ऊपर की क्लास में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपनी डिग्री पूरी कर ली है, वो भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं. बता दें कि GATE 2027 में शामिल होने के लिए उम्र की कोई न्यूनतम या अधिकतम सीमा नहीं है.
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर Apply Online/GOAPS Portal लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें
- जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और अपनी परीक्षा के पेपर को चुनें
- नेट बैंकिंग या यूपीआई से फीस देने के बाद फॉर्म सबमिट करें
कितनी है आवेदन की फीस?
महिला/SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए 900 रुपये (बिना लेट फीस) और 1,400 रुपये (लेट फीस के साथ)
अन्य सभी उम्मीदवारों (General/OBC/EWS) के लिए 1,800 रुपये (बिना लेट फीस) और 2,300 रुपये (लेट फीस के साथ)
ये भी पढ़ें - यूपी के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों की मौज, सैलरी बढ़ने के साथ मिली जॉब सिक्योरिटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं