विज्ञापन

IIT मद्रास ने जारी की छात्रों के लिए जरूरी सलाह, DigiLocker के बिना नहीं कर पाएंगे GATE 2027 का रजिस्ट्रेशन

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 दिन बाद शुरू होने जा रही है. इस साल एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह से DigiLocker के जरिए होगा. ऐसे में DigiLocker अकाउंट नहीं है तो जरूर बना लें.

IIT मद्रास ने जारी की छात्रों के लिए जरूरी सलाह, DigiLocker के बिना नहीं कर पाएंगे GATE 2027 का रजिस्ट्रेशन
DigiLocker अकाउंट कनेक्ट करने से एप्लीकेशन प्रोसेस तेज से और सटीक तरीके से होगा.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 अगस्त, 2026 से शुरू कर रहा है. IIT, मद्रास के अनुसार एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह से DigiLocker के जरिए ही होगा. ऐसे में जिन छात्रों का DigiLocker अकाउंट नहीं है, उन्हें अकाउंट बनाने की सलाह दी गई है. इस साल रजिस्ट्रेशन GATE ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के जरिए किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को DigiLocker अकाउंट कनेक्ट करना होगा. ऐसे करने से पोर्टल सुरक्षित रूप से वेरिफाइड पर्सनल जानकारी हासिल कर सके.

  • GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • GATE ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पोर्टल खोलें.
  • DigiLocker विंडो दिखे, तो "Go to DigiLocker" ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपने DigiLocker क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
  • वेरिफाइड पर्सनल जानकारी को GATE पोर्टल के साथ शेयर करने की परमिशन दें.

DigiLocker अकाउंट कनेक्ट करने से एप्लीकेशन प्रोसेस तेज से और सटीक तरीके से होगा. वेरिफाइड पर्सनल जानकारी को GATE पोर्टल के साथ शेयर करने की परमिशन के बाद कैंडिडेट का नाम, जन्म की तारीख, प्रोफाइल फोटो, दस्तावेज नंबर, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर और घर का पता जैसी जानकारी अपने आप हासिल हो जाएगी.

कब होगा एग्जाम

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास की ओर से GATE 2027 का जो ऑफिशियल शेड्यूल जारी किया गया है. उसके अनुसार, एप्लीकेशन की प्रक्रिया 21 सितंबर, 2026 को बंद हो जाएंगे. लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे. वहीं बात की जाए एग्जाम की तो  परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी. इसका रिजल्ट 19 मार्च, 2027 को घोषित होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-Assistant Professor की सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में भर्ती कैसे होती है, कितनी मिलती है सैलरी ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GATE 2027, GATE 2027 IIT Madras, GATE 2027 Exam Dates, DigiLocker 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com