विज्ञापन

GATE 2027 के लिए 14 अगस्त से रजिस्ट्रेशन, ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी से रखें तैयार

GATE 2027 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. आईआईटी मद्रास (IIT Madras) ने GATE 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है.

GATE 2027 के लिए 14 अगस्त से रजिस्ट्रेशन, ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी से रखें तैयार

GATE 2027 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. आईआईटी मद्रास (IIT Madras) ने GATE 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस साल 14 अगस्त 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल gate2027.iitm.ac.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे. 

GATE 2027 की महत्वपूर्ण तिथियां नोट करें 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 14 अगस्त 2026
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 14 से 21 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथियां: 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
रिजल्ट घोषित होने की तिथि: 19 मार्च 2027

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की पड़ सकती है जरूरत, तैयार रखें 

हालांकि IIT Madras ने अभी दस्तावेजों की विस्तृत आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों की प्रक्रिया और उपलब्ध जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए- 

  • हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • स्कैन हस्ताक्षर
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • शैक्षणिक दस्तावेज (मार्कशीट/डिग्री या वर्तमान अध्ययन का प्रमाण)
  • आरक्षण श्रेणी (SC/ST/OBC-NCL/EWS) का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • PwD प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए बैंकिंग/UPI की जानकारी तैयार रखें

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सभी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और फाइल साइज में स्कैन करें. 
  • आवेदन में वही नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण भरें जो आपके आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज हैं. 
  • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें. 
  • विस्तृत दिशा-निर्देश और दस्तावेजों की अंतिम सूची रजिस्ट्रेशन शुरू होने के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. 

GATE 2027 में क्या है नया

इस बार GATE 2027 का आयोजन IIT Madras कर रहा है. परीक्षा में पहली बार Robotics and Automation (RA) नाम से नया पेपर शामिल किया गया है. इसके अलावा करीब पांच साल बाद सिलेबस में भी संशोधन किया गया है, हालांकि परीक्षा का पैटर्न पहले की तरह ही रहेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GATE 2027 IIT Madras, GATE 2027 New Changes, GATE 2027 Registration, GATE 2027 Registration Dates, GATE 2027 Revised Syllabus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com