Bakrid 2026 Holiday: इस बार बकरीद की छुट्टी 27 मई को होगा या 28 मई को इसको लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन हो रहा है. दरअसल पहले ईद-उल-अजहा के लिए 27 मई को सरकारी छुट्टी घोषित की गई थी. लेकिन अब इस तारीख को बदल दिया गया है.दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय में बकरीद की छुट्टी 28 मई को होने जा रही है. कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.
कार्मिक की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘‘दिल्ली/नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई, 2026 को बंद रहेंगे.'' बता दें कि ईद-अल-अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. इस दिन स्कूल, कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों में छुट्टी दी जाती है. इस साल बकरीद की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं