Delhi University Cutoff: देश की टॉप सेंट्रस यूनिवर्सिटीज में एडमिशन की रेस शुरू हो गई है. CUET UG 2026 रिज्लट के आधार पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में दाखिले मिलते हैं. अगर आप भी DU के नॉर्थ कैंपस या टॉप कॉलेजों में पढ़ना चाहते हैं, तो कमर कस लीजिए. इस बार कॉम्पटिशन काफी तगड़ा होने वाला है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स डीयू की सीटों के लिए रेस लगाते हैं, लेकिन एडमिशन उन्हीं का होता है, जो जरूरी कटऑफ तक पहुंच पाते हैं. आइए जानते हैं डीयू के बड़े कॉलेजों में कितनी पर्सेंटाइल पर एडमिशन मिलने का चांस होता है.
डीयू में कैसा रहा पिछले साल का हाल
डीयू में एडमिशन अब CSAS पोर्टल के जरिए CUET स्कोर के आधार पर होता है. पिछले साल के आंकड़े बताते हैं कि टॉप कॉलेजों जैसे SRCC, हिंदू, हंसराज और मिरांडा हाउस में जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 99.9 पर्सेंटाइल तक गई थी.
DU में एडमिशन के लिए स्कोरिंग का फॉर्मूला क्या है
आर्ट्स और कॉमर्स: टॉप-4 विषयों के कुल 1000 अंकों के आधार पर मेरिट बनती है.
साइंस: टॉप-3 सब्जेक्ट्स के कुल 750 अंकों के आधार पर कटऑफ तय होती है.
DU के टॉप कॉलेजों की कटऑफ 2025
1. हिंदू कॉलेज (Hindu College)
हिंदू कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. पिछले साल यहां की कटऑफ ने सबको हैरान कर दिया था. पॉलिटिकल साइंस (Hons) में जनरल की कटऑफ 950, बीकॉम (Hons) में 912 और फिजिक्स (Hons) में 557 तक पहुंची थी.
2. किरोड़ीमल कॉलेज (KMC)
नॉर्थ कैंपस का यह कॉलेज कॉमर्स और आर्ट्स दोनों के लिए फेमस है. 2025 में यहां बीकॉम (Hons) जनरल का कटऑफ 897, इकोनॉमिक्स (Hons) का 850 और मैथमेटिक्स (Hons) का 764 तक गया था.
3. मिरांडा हाउस (Miranda House)
देश के नंबर-1 कॉलेज में एडमिशन के लिए आपको तगड़ा स्कोर चाहिए. पिछले साल पॉलिटिकल साइंस में 925, इंग्लिश (Hons) के लिए 863 और केमिस्ट्री (Hons) के लिए 495 तक स्कोर करने वालों को एडमिशन मिला था.
4. हंसराज कॉलेज (Hansraj College)
साल 2025 में बीकॉम (Hons) का कटऑफ 901 तक चला गया था. इसके अलावा हिस्ट्री (Hons) 875 और फिजिक्स (Hons) के लिए 528 स्कोर जरूरी थे. यानी इन सभी कॉलेजों में तगड़ा कॉम्पटिशन देखने को मिलने वाला है.
कैटेगरी के अनुसार कितनी मिलती है छूट
अगर आप रिजर्वेशन कैटेगरी में आते हैं, तो आपको जनरल कैटेगरी के मुकाबले कुछ अंकों की राहत मिलती है. OBC और EWS को जनरल से लगभग 30-60 नंबर कम में एडमिशन मिल सकता है. SC और ST में 150-200 अंकों तक का बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है, जिससे कम स्कोर पर भी अच्छे कॉलेज की उम्मीद रहती है.
डीयू में एडमिशन के लिए सेफ स्कोर क्या है
SRCC, हिंदू और स्टेफन्स कॉलेज में आर्ट्स या कॉमर्स के लिए 900 से ज्यादा और साइंस के लिए 550 से ज्यादा में एमडिशन मिलने का चांस रहता है.
मिड-लेवल कॉलेज में एडमिशन के लिए 650-750 के बीच नंबर में काम बन सकता है. ऑफ-कैंपस कॉलेज में जाना चाहते हैं, तो कम कॉम्पिटिशन वाले कोर्स जैसे बीए हिंदी में 300-400 के स्कोर पर भी एडमिशन संभव है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं