विज्ञापन

NEET-JEE के सवाल बनाने का मौका, NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स और ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स की भर्ती

NTA Subject Expert Vacancy: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन लोगों की भर्ती निकाली है, जो तमाम बड़ी परीक्षाओं के लिए पेपर बना सकते हैं. सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स के अलावा ट्रांसलेशन का रिव्यू करने के लिए भी नौकरी निकली है.

NEET-JEE के सवाल बनाने का मौका, NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स और ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स की भर्ती
NTA ने फिर निकाली भर्ती

NEET पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में तमाम तरह के बदलाव हुए हैं, एजेंसी में ज्यादातर स्टाफ को बदला जा चुका है और नए लोगों की हायरिंग चल रही है. इसी बीच एनटीए की तरफ से सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती निकाली गई है, जो आने वाली परीक्षाओं के लिए सवाल बनाने का काम करेंगे. साथ ही ट्रांसलेशन रिव्यू करने वाले लोगों के लिए भी नौकरी का मौका है. इसके लिए अनुभवी टीचर्स, रिसर्चर्स और प्रोफेसर्स से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. एनटीए ने कहा है कि अगर आप देश की बड़ी परीक्षाओं के पेपर्स की क्वालिटी बेहतर करने में मदद करना चाहते हैं तो आप एग्जाम सिस्टम से जुड़ सकते हैं और ये आपके लिए एक बड़ा मौका है.

सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स का काम क्या होगा?

  • सिलेबस के हिसाब से समझदारी और दिमाग लगाने वाले सवाल तैयार करना
  • ये देखना कि सवाल सही हैं या नहीं, उनमें कोई गलती या कन्फ्यूजन तो नहीं है
  • ये देखना कि पेपर ना तो बहुत ज्यादा कठिन हो और ना ही बहुत आसान, बिल्कुल बैलेंस्ड क्वेश्चन हों.
  • अलग-अलग भाषाओं में आसान और सटीक अनुवाद करना आता हो

ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स की भर्ती

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 'ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स' यानी अनुवाद की जांच करने वाले लोगों की भर्ती भी निकाली है. तमाम भारतीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाती है, साथ ही ट्रांसलेशन में एआई का भी जमकर इस्तेमाल हो रहा है. ऐसे में गलतियों से बचने के लिए ह्यूमन रिव्यू जरूरी है, इसीलिए इस तरह के पद पर वैकेंसी निकाली गई है. 

एनटीए ने बताया है कि जिन लोगों की पकड़ भारतीय भाषाओं पर अच्छी है और भाषा की बारीकियों के साथ गलतियों को आसानी से पकड़ लेते हैं, वो आवेदन कर सकते हैं. इसमें क्या-क्या काम करना होगा, ये भी बताया गया है. 

  • 13 भारतीय भाषाओं में AI के जरिए किए गए ट्रांसलेशन की जांच करना
  • देशभर की बड़ी परीक्षाओं की क्वालिटी और सटीकता को मजबूत बनाना
  • ट्रांसलेशन में सही अर्थ और स्पष्टता सुनिश्चित करना

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स और ट्रांसलेशन रिव्यू करने वाले लोगों की भर्ती के लिए 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस नौकरी के लिए रिटायर्ड प्रोफेसर, स्कूल टीचर्स और अपने सब्जेक्ट के एक्सपर्ट्स आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - B.ED, BTC और D.El.Ed...यूपी शिक्षक भर्ती में कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NTA Jobs, NTA Jobs 2026, Subject Experts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com