विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2018

सीलिंग के विरोध में आज दिल्ली बंद, केजरीवाल के घर सर्वदलीय बैठक में BJP नहीं होगी शामिल

सीलिंग के विरोध में दिल्ली में व्यापारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने आज (मंगलवार को) बंद बुलाया है.

सीलिंग के विरोध में आज दिल्ली बंद, केजरीवाल के घर सर्वदलीय बैठक में BJP नहीं होगी शामिल
अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली में सीलिंग के मुद्दे को लेकर मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है
  • व्यापारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने बुलाया बंद
  • दिल्ली के ज्यादातर बाज़ार बंद रहने की उम्मीद है
  • सीलिंग का सबसे ज्यादा असर अमर कॉलोनी में हुआ है
नई दिल्ली: सीलिंग के विरोध में दिल्ली में व्यापारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने आज (मंगलवार को) बंद बुलाया है. दिल्ली के ज्यादातर बाज़ार बंद रहने की उम्मीद है. सीलिंग का सबसे ज्यादा असर अमर कॉलोनी में हुआ है. आज बंद के बाद व्यापारी बड़ी तादाद में अमर कॉलोनी में इकट्ठा होंगे.

दिल्ली: BJP ने सीलिंग पर केजरीवाल के सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर 31 मार्च तक सीलिंग की समस्या का हल नहीं निकला तो वो भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. वहीं व्यापारी कह रहे हैं कि सरकार सीलिंग रोकने के लिए तुरंत कोई कार्रवाई करे. 

सीलिंग के मुद्दे पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर मंगलवार को होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में शामिल होने से दिल्ली बीजेपी ने इनकार कर दिया है. दिल्ली बीजेपी अपने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के विदेश दौरे पर सिसोदिया के ट्वीट से भड़की है. बीजेपी ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में कहा कि पहले आप सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी से मिलकर बिना नोटिस के सीलिंग का विरोध दर्ज कराएं और व्यापारियों का पक्ष रखने के लिए बड़ा वकील रखें, इसके बिना किसी बैठक का औचित्य नहीं है.

इस बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने सोमवार को व्यापारियों से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वो ऑल पार्टी मीटिंग में जाएंगे और अपनी बात रखेंगे. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनीति से ऊपर उठकर हमें सीलिंग की समस्या का समाधान तलाशने के लिए साथ आना चाहिए.

VIDEO: दिल्‍ली में सीलिंग के खिलाफ व्‍यापारी संसद, 13 मार्च को बंद रहेंगे बाजार
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Traders, Delhi Traders Association, Delhi Bandh Today, Arvind Kejriwal, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com