विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2022

तलाशी के डर से तिहाड़ जेल के कैदी ने मोबाइल फोन निगला

जेल अधिकारी ने बताया, 'पांच जनवरी को तिहाड़ के जेल नंबर एक के एक कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया. हमारा स्‍टाफ जब तलाशी के लिए उसके पास पहुंचा तो उसने ऐसा किया.'

तलाशी के डर से तिहाड़ जेल के कैदी ने मोबाइल फोन निगला
प्रतीकात्‍मक फोटो
नई दिल्‍ली:

तिहाड़ जेल के एक विचाराधीन कैदी ने तलाशी के डर से सेलफोन निगल लिया. डीजी (जेल) संदीप गोयल ने शु्क्रवार को ANI को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस समय हुआ जब जेल का स्‍टाफ संदेश के आधार पर तलाशी के लिए आ रहा था. जेल अधिकारी ने बताया, 'पांच जनवरी को तिहाड़ के जेल नंबर एक के एक कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया. हमारा स्‍टाफ जब तलाशी के लिए उसके पास पहुंचा तो उसने ऐसा किया.' गोयल ने बताया, 'इस कैदी को DDU अस्‍पताल भेजा गया है. हालांकि उसकी हालत अब तक ठीक है लेकिन मोबाइल अभी भी उसके पेट में है.'

लेखक के बारे में
img
ANI
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tihar Jail, Mobile Phone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com