विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2020

पटेल नगर से AAP विधायक राजकुमार आनंद कोरोना पॉजिटिव

ऐसा बताया जा रहा है कि आप विधायक को फिलहाल हल्के लक्षण है.

पटेल नगर से AAP विधायक राजकुमार आनंद कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली:

दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक राज कुमार आनंद को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि आप विधायक को फिलहाल हल्के लक्षण है, जिसके चलते वह घर में ही क्वारंटाइन किया गया है.  बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले में राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गई है. दिल्ली में कोरोना के 23 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. राजधानी में साढ़े 13 हजार अभी भी एक्टिव केस है. वहीं ठीक होने वालों की आंकड़ा 9500 के पार है. राजधानी में कोरोना से अभी तक 606 लोगों की मौत हो चुकी है. 

बता दें कि पटेल नगर विधानसभा से राजकुमार आनंद पहली बार विधायक बने हैं. 2020 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के प्रवेश रथ को हराया था.

कोरोना टेस्ट को लेकर 8 लैब को दिल्ली सरकार का नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, AAP, AAP MLA, Raj Kumar Anand, Patel Nagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com