नई दिल्ली:
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंकी पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर बैठे 4 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकी 2 बुरी तरह घायल हो गए. कार चालक को मौके से ही पकड़ लिया गया. पुलिस के मुताबिक एक इटियॉस कार राजघाट से कश्मीरी गेट की तरफ जा रही थी. जैसे ही कार दोपहर करीब 12 बजे मंकी पुल के पास पहुंची, उसका संतुलन बिगड़ गया और वो फुटपाथ पर जा चढ़ी.
कार की चपेट में फुटपाथ पर बैठे 4 लोग आ गए जिसमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 बुरी तरह घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के भी परखच्चे उड़ गए. पुलिस का कहना है कि अब तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं कार चालक हरीश को मौके से ही पकड़ लिया गया. अब पुलिस पता लगा रही है कि आखिर हादसा हुआ कैसे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
High Speed Car Rams 4 People, Two People Died, Car Ran Over The Pavement, Kashmere Gate, Delhi Police