विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2018

फर्जी डिग्री मामला: अब तमिलनाडु यूनिवर्सिटी ने कहा- DUSU अध्यक्ष अंकिव बसोया विश्वविद्यालय का छात्र नहीं

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव (DUSU Election 2018) में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य अंकिव बसोया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

फर्जी डिग्री मामला: अब तमिलनाडु यूनिवर्सिटी ने कहा-  DUSU अध्यक्ष अंकिव बसोया विश्वविद्यालय का छात्र नहीं
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्‍यक्ष अंकिव बसोया की फाइल फोटो
  • अंकिव बसोया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं
  • डूसू के अध्यक्ष अंकित बैसोया उनके विश्वविद्यालय के छात्र नहीं है
  • बसोया पर आरोप है यूनिवर्सिटी में दाखिले को फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव (DUSU Election 2018) में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य अंकिव बसोया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. तमिलनाडु के विश्वविद्यालय ने राज्य सरकार से कहा कि डूसू के अध्यक्ष अंकित बैसोया उनके छात्र नहीं है. दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए नकली दस्तावेज दिखाने के मामले के तूल पकड़ने के बाद तमिलनाडु के विश्वविद्यालय ने राज्य सरकार को यह जानकारी दी. आपको बता दें कि नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने अंकिव बसोया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया. वहीं एबीवीपी का कहना था कि बसोया की ओर से जमा किए गए दस्तावेजों की उचित जांच-पड़ताल के बाद ही यूनिवर्सिटी ने उन्हें दाखिला दिया था. 

ABVP के पैनल से जीते डीयू के छात्रसंघ अध्यक्ष की डिग्री फर्जी, NSUI ने किया दावा

तमिलनाडु सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वेल्लोर स्थित तिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय ने तमिलनाडु उच्च शिक्षा विभाग को लिखा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता ने ना ही इस विश्वविद्यालय या इसके किसी भी घटक या संबद्ध कॉलेज में दाखिला नहीं लिया था.  उन्होंने कहा, ‘हां , उन्होंने यह लिखित में दिया है.’ बैसोया ने हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था. एनएसयूआई द्वारा उनके नकली दस्तावेज देने का आरोप लगाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा.

UGC ने जारी की 24 Fake Universities की लिस्‍ट, यहां है पूरी जानकारी

गौरतलब है कि एनएसयूआई की ओर से मांगी गई जानकारी पर तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी ने बताया था कि बसोया की ओर से सौंपा गया बी.ए का प्रमाण-पत्र ‘फर्जी’ है. एनएसयूआई ने कहा कि एम.ए (बौद्ध अध्ययन) में दाखिले के लिए बसोया की ओर से एक मार्कशीट पेश की गई थी, लेकिन तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी ने ऐसे किसी नाम के छात्र को दाखिला देने की बात से इनकार कर दिया था. यूनिवर्सिटी ने कहा था कि उस सीरियल नंबर की मार्कशीट उनके रिकॉर्ड में नहीं है. एक बयान में एबीवीपी ने एनएसयूआई के आरोप को ‘दुष्प्रचार’ करार दिया. एबीवीपी ने कहा, ‘दस्तावेजों की उचित जांच-पड़ताल के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंकिव बसोया को दाखिला दिया. 

हरियाणा: भिवानी पुलिस ने फर्जी डिग्री देने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

यह दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रक्रिया है. आज भी डीयू को यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत किसी भी छात्र के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल का अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति को प्रमाण-पत्र देना एनएसयूआई का काम नहीं है’. आरएसएस के छात्र संगठन ने कहा, ‘डीयू को न सिर्फ अंकिव बल्कि डूसू के सभी पदाधिकारियों के दस्तावेज की जांच का अधिकार है ताकि भविष्य में अफवाहों पर लगाम लग सके’. पिछले हफ्ते संपन्न हुए डूसू के चुनाव में एबीवीपी को अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत मिली थी जबकि एनएसयूआई ने सचिव पद पर जीत हासिल की थी.  (इनपुट एजेंसी से)

VIDEO: सर्टिफिकेट फर्जी बताए जाने पर जानिए क्या बोले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu University, NSUI, ABPV, Ankiv Baisoya, DUSU President Ankiv Baisoya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com