विज्ञापन

दिल्‍लीवाले चिलचिलाती धूप के साथ लू के थपेड़े झेलने को रहें तैयार, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट

Delhi Heat Wave Alert: दिल्‍ली में बुधवार से हीट वेव की शुरुआत हो सकती है. मौसम विभाग ने दिल्‍ली में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

दिल्‍लीवाले चिलचिलाती धूप के साथ लू के थपेड़े झेलने को रहें तैयार, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट
  • दिल्ली में अप्रैल में पहली बार हीट वेव की संभावना जताई गई है और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
  • 22 से 24 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के कारण हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया
  • मौसम विभाग ने दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

दिल्‍लीवालों को अब चिलचिलाती धूप के साथ लू के थपेड़ों को झेलने के लिए भी तैयार रहना चाहिए. मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इस सीजन में पहली बार कल यानि बुधवार को पहली बार हीव वेव की स्थिति रहने की आशंका है. दिल्‍ली में आज पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2.2 डिग्री कम है. ऐसे में अप्रैल में ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं. 

दिल्‍ली में आमतौर में अप्रैल के महीने में दोपहर को तो मौसम गर्म होता है, लेकिन सुबह और शाम को थोड़ी-सी राहत महसूस होती है. लेकिन दिल्‍ली में पिछले कुछ दिनों से रात को भी तापमान काफी दर्ज किया जा रहा है, जिससे रात में भी गर्मी महसूस हो रही है. ऐसे में रात में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो इस बार गर्मी का कहर कुछ ज्‍यादा देखने को मिल सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

22 से 24 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है, जबकि पालम में 22.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है. लोधी रोड पर तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था, जबकि रिज पर तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था. आयानगर में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है. मौसम विभाग के अनुमान, 22 से 24 अप्रैल तक हीट वेव की संभावना है और इस दौरान अधिकतम तापमान में और वृद्धि होकर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तब ऊष्ण लहर की स्थिति घोषित की जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि आम लोगों को धूप में ज्‍यादा समय तक नहीं रहना चाहिए, और बाहर निकलने के दौरान हर तरह का एहतियात बरतना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

कब, कहां लू के थपेड़े

  • 19–20 अप्रैल : पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़
  • 19–23 अप्रैल : पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्था और पूर्वी मध्य प्रदेश
  • 20–21 अप्रैल : झारखण्ड
  • 20–22 अप्रैल : पश्चिमी उत्तर प्रदेश
  • 20–23 अप्रैल : पश्चिमी राजस्थान
  • 21–23 अप्रैल : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा

कब मिल सकती है लू से राहत? 

येलो अलर्ट का मतलब है 'सचेत रहें'. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने को कहा गया है. हीट वेव के अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचने के लिए ज्यादा पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, सिर ढककर निकलने और खाली पेट बाहर न जाने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 अप्रैल के बाद एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ आने से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. तब तक दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी और लू के लिए तैयार रहना होगा.

ये भी पढ़ें :- पारा 45 पार, भीषण गर्मी से हाहाकार, दिल्ली-UP और इन राज्यों में भी लू का येलो अलर्ट, असम में बारिश बनी विलेन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com