विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2021

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मे मोस्ट वांटेड काला झटैडी गैंग के शार्प शूटर्स को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड बदमाश काला झटैडी गैंग के शार्प शूटर, प्रियव्रत और रोहित को गिरफ्तार किया है. बदमाश प्रियव्रत पर दिल्ली- एनसीआर में कई मामले दर्ज हैं.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मे मोस्ट वांटेड काला झटैडी गैंग के शार्प शूटर्स को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों बदमाशों को जयपुर से गिरफ्तार किया है
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड बदमाश काला झटैडी गैंग के शार्प शूटर, प्रियव्रत और रोहित को गिरफ्तार किया है. बदमाश प्रियव्रत पर दिल्ली- एनसीआर में कई मामले दर्ज हैं. उस पर 6 मार्च को दिल्ली के बवाना में सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर की गोली मारकर हत्या का भी आरोप है. वहीं 21 फरवरी को दिल्ली के छावला में फाइनेंसर नरेश को भी कई राउंड गोली मारकर हत्या की गई थी. हाल ही में उसने नरेला में डबल मर्डर केस को अंजाम दिया था, इसके अलावा शाहबाज़ और एक राहगीर की हत्या की थी.

दिल्ली पुलिस ने दोनों बदमाशों को जयपुर से गिरफ्तार किया है. फरार चल रहे गैंगस्टर काला झटैडी उर्फ संदीप के कहने पर वारदात को अंजाम देते थे.जयपुर से दिल्ली आकर इनको मर्डर की वारदात को अंजाम देना था,उससे पहले ही पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया. दिल्ली में वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी से पुलिस ने इनकी पहचान की, फिर इनको गिरफ्तार किया. 

प्राप्त CCTV फुटेज में बदमाश बेखौफ होकर मर्डर की वारदात को अंजाम दिया करते थे. इन्होंने शराब के ठेके पर भी फायरिंग की है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मीडिया के सामने इन शार्प शूटर्स को पेश किया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kala Jathadi Gang, Priyavrat Rohit Arrest, Priyavrat Rohit Kala Gang, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com