विज्ञापन

दिल्ली पुलिस भी रह गई दंग! 15 शिकारी कुत्तों वाले 'अभेद किले' में छिपी थी सोन‍िया, यूं चुराया ढाई करोड़ का सोना

दिल्ली की शालीमार बाग पुलिस ने ढाई करोड़ की चोरी करने वाली शातिर चोरनी सोनिया को गिरफ्तार किया है. उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए घर में 15 खूंखार पिटबुल पाल रखे थे और पुलिस को देख रजाइयों में छिप गई थी. वह मेड बनकर घरों में चोरी करती थी और चोरी के सोने को विभिन्न बैंकों में गिरवी रखकर लोन लेती थी.

दिल्ली पुलिस भी रह गई दंग! 15 शिकारी कुत्तों वाले 'अभेद किले' में छिपी थी सोन‍िया, यूं चुराया ढाई करोड़ का सोना
delhi police arrests gold thief sonia dog fortress pitbulls maid robbery 
NDTV

दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले के शालीमार बाग थाने ने एक ऐसे फिल्मी और रोंगटे खड़े कर देने वाले ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसकी चर्चा पूरे शहर में है. पुलिस ने एक ऐसी शातिर मह‍िला चोर सोना उर्फ सोनिया को दबोचा है, जिसने खुद को कानून के हाथों से बचाने के लिए अपने घर को किसी अभेद्य किले (डॉग फोर्ट्रेस) में बदल रखा था. (अनिल कुमार अत्री की र‍िपोर्ट)

15 खूंखार शिकारी और रजाइयों का ढेर: गिरफ्तारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा

जब द‍िल्‍ली पुलिस की टीम आरोपी महिला के घर छापेमारी करने पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए. सोनिया ने अपनी सुरक्षा के लिए पिटबुल और अमेरिकन बुली जैसे 15 खतरनाक कुत्तों को तैनात कर रखा था. पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए इन शिकारी कुत्तों के चक्रव्यूह को तोड़ा. घर के भीतर तलाशी के दौरान सोनिया किसी अलमारी या कमरे में नहीं, बल्कि रजाइयों के एक भारी ढेर के नीचे दुबकी पाई गई. पुलिस ने उसे वहीं से धर दबोचा. 

delhi police arrests gold thief sonia dog fortress pitbulls maid robbery 

delhi police arrests gold thief sonia dog fortress pitbulls maid robbery 

ढाई करोड़ की ज्वेलरी और 'मेड' बनकर सेंधमारी

DCP नॉर्थ वेस्ट, आकांक्षा यादव ने बताया कि 19 अप्रैल को शालीमार बाग निवासी विजय पाल गुप्ता के घर से लगभग ढाई करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया था. जांच में पता चला कि पीड़ित ने चोरी से महज तीन दिन पहले रोहिणी निवासी 45 वर्षीय सोनिया को घरेलू सहायिका के तौर पर काम पर रखा था.

ऐसे काम करती थी सोनिया 

चोरी की आरेापी सोन‍िया बेहद शातिर है. वह पहले पॉश इलाकों में घरों की रेकी करती है. उसके बाद लोगों से फिर मेल-जोल बढ़ाकर 'मेड' की नौकरी हासिल करती है. काम के दौरान वह कीमती सामान और गहने रखने वाली जगहों पर पैनी नजर रखती और मौका मिलते ही वह तिजोरियां साफ कर फरार हो जाती. 

चोरी के सोने से 'फाइनेंस किंगडम': 15 गोल्ड लोन अकाउंट्स का खुलासा

गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. सोनिया सिर्फ एक चोर नहीं, बल्कि वित्तीय हेरफेर में भी माहिर थी. उसने चोरी किए गए लगभग 2 किलोग्राम सोने को मुथूट फिनकॉर्प, मुथूट फाइनेंस और फेड बैंक जैसे बड़े संस्थानों में गिरवी रखा था. उसने 15 अलग-अलग गोल्ड लोन अकाउंट्स खुलवाकर उन पर लाखों रुपये का कर्ज उठा लिया था. 

यह भी पढ़ें- बरगी बांध क्‍या है? 29 यात्र‍ियों से भरा क्रूज डूबा, 4 के शव मिले, कई यात्री अभी भी लापता, रेस्‍क्‍यू जारी 
यह भी पढ़ें-  मेरी आंखों के सामने पत्‍नी...जबलपुर क्रूज हादसे में ज‍िंदा बचे शख्‍स ने बताया उस खौफनाक पल क्‍या कुछ हुआ?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com