दिल्ली के अंदर प्रदूषण (Pollution) के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी दिल्ली सरकार कर रही है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. राय ने कहा कि कहा कि 10 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करके योजना बनाई जा रही है. दिल्ली के अंदर डस्ट पॉल्यूशन को रोकने के लिए दिल्ली के अंदर जितनी एजेंसी हैं उनके साथ बैठक कर डस्ट पॉल्यूशन को रोकने के लिए 21 सितंबर तक प्लान देने के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले साल हमने देखा की बहुत सारी प्राइवेट एजेंसी है, जो कंस्ट्रक्शन का काम करती है, इसमें से आज हमने 50 बड़ी कंपनियों के साथ बैठक की. इनके साथ पिछले साल जो कामियां पाई गई थी उस पर चर्चा की है.
राय ने बताया कि हमने 15 दिन का समय दिया है, खामियों को दूर करने के लिए. इसके साथ ही 14 सूत्रीय दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. निजी कंस्ट्रक्शन एजेंसियों को 15 दिन का समय दिया गया है कि वो अपने साइट पर सभी व्यवस्था कर लें और उसके बाद अगर कमी पाई जाती है उनपर कार्रवाई की जाएगी.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
14 सूत्रीय दिशानिर्देश जारी:
1.निर्माण स्थल के चारों तरफ ऊंची दीवार खड़ी करना
2. 20 हजार वर्गमीटर से अधिक के निर्माण क्षेत्र पर एन्टी स्मोग गन लगाना होगा.
3. तिरपाल या ग्रीन नेट से ढकना होगा.
4. मालवाहक गाड़ियों की साफ सफाई करनी होगी.
5. निर्माण सामग्रियों को खुले में नहीं रखना होगा.
6. पत्थरो की कटिंग खुले जगहों पर नहीं होगी.
7. धूल से बचाव के लिए समय समय पर पानी का छिड़काव होगा.
8. चिन्हित साइट पर ही वेस्ट मटेरियल का निष्पादन होगा.
9. निर्माण स्थल पर कर्मचारियों के चिकित्सा के उचित प्रबंध होंगे.
10. निर्माण स्थल पर सभी कर्मचारियों को डस्ट मास्क उपलब्ध कराने होंगे.
11. अल्लोटेड जगहों पर ही निर्माण सामग्रियों को रखना होगा.
12 .बालू और मिट्टी को ढक रखकर होगा.
13. ब्लॉक टॉप की सड़क बनाई जाएगी कंस्ट्रक्शन साइट पर.
14. सार्वजनिक बोर्ड को लगाना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं