विज्ञापन
This Article is From May 26, 2016

हाई सिक्योरिटी एरिया विजय चौक पर अचानक पहुंची नील गाय से मची अफरा-तफरी

हाई सिक्योरिटी एरिया विजय चौक पर अचानक पहुंची नील गाय से मची अफरा-तफरी
विजय चौक पर नील गाय...
नई दिल्ली: दिल्ली के हाई सिक्योरिटी जोन विजय चौक पर आज अचानक एक नील गाय आ गई। इस नील गाय को सुरक्षित बचाने के लिए आस-पास की जगह को खाली करा दिया गया है। दरअसल ख़तरा इस बात का है कि इस जानवर को वहां आने-जाने वाली किसी गाड़ी से चोट ना लग जाए।

संसद भवन के पास बेहद हाई सिक्योरिटी जोन में जंगली जानवर का इस तरह से आना हैरान करता है। इसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया।

यहां देखें वीडियो



 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, नील गाय, विजय चौक, Delhi, Blue Cow, Vijay Chawk