विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

दिल्ली में फिर प्रदूषण की मार, CM केजरीवाल बोले- Odd-Even योजना बढ़ाने पर विचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 अक्टूबर तक दिल्ली की हवा सही थी. अब पराली जली तो प्रदूषण बढ़ गया है.

दिल्ली में फिर प्रदूषण की मार, CM केजरीवाल बोले- Odd-Even योजना बढ़ाने पर विचार
Odd Even Scheme 2019: अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
  • केजरीवाल ने कहा, पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण
  • सुप्रीम कोर्ट की बात भी नहीं सुन रहे हैं लोग
  • जरूरत पड़ी तो बढ़ाएंगे ऑड-ईवन योजना
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 अक्टूबर तक दिल्ली की हवा सही थी. अब पराली जली तो प्रदूषण बढ़ गया है. 10 अक्टूबर तक की NASA की तस्वीरें बताती हैं कि पराली नहीं जलाई जा रही थी. पराली का धुआं पंजाब और हरियाणा से आ रहा है. लोग सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं मान रहे हैं और इसका खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर कई फ़ैक्ट्रियां पराली से कोयला बनाने को तैयार हैं और NTPC कोयला ख़रीदने के लिए तैयार है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम ऑड इवन योजना को बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. ज़रूरत पड़ेगी तो ऑड इवन (Odd Even) ज़रूर बढ़ाएंगे.  

दिल्ली-एनसीआर में हवा फिर हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 500 के करीब पहुंचा

आपको बता दें कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Delhi Air Quality) पिछले कुछ दिन बेहतर रहने के बाद बुधवार सुबह एक बार फिर पड़ोसी राज्यों में जल रही पराली के कारण ‘गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है. सरकार के वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र ‘सफर' ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बुधवार को ‘गंभीर' या ‘बेहद गंभीर' श्रेणी में प्रवेश कर गया है. वहीं एक अधिकारी ने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्वानुमान के मुताबिक हवा की गुणवत्ता 14 नवंबर तक गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है.' 

VIDEO: दिल्ली: 11-12 नवंबर को ऑड-ईवन में मिली थी छूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odd Even, Odd Even 2019, Air Pollution, Air Pollution In Delhi, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com