विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2017

नोएडा में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन से गिरकर मजदूर की मौत

सुबह सर्फाबाद गांव में रहने वाले 35 वर्षीय गया प्रसाद निर्माण कार्य कर रहे थे. काम करते समय वह ऊंचाई से नीचे गिर गए.

नोएडा में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन से गिरकर मजदूर की मौत
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-51 के पास निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर काम कर रहे एक मजदूर की शनिवार सुबह ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई. थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने बताया कि सेक्टर 34 मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है. सुबह सर्फाबाद गांव में रहने वाले 35 वर्षीय गया प्रसाद निर्माण कार्य कर रहे थे. काम करते समय वह ऊंचाई से नीचे गिर गए. गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

एक अन्य घटना में खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले मोतीराम शर्मा को गंभीर हालत में सुबह नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com