विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2017

नोएडा में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत, पुुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने बताया कि उसके घर वालों ने दो लोगों को नामित करते हुए थाना फेस-3 में लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कराया है.

नोएडा में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत, पुुलिस ने दर्ज किया मामला
प्रतीकात्मक फोटो
नोएडा:

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी चैखण्डी गांव में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि उसके घर वालों ने दो लोगों को नामित करते हुए थाना फेस-3 में लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कराया है. थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि गढ़ी चैखण्डी गांव में अनिल चौहान और बिजेंद्र यादव मिलकर छह मंजिला एक इमारत का निर्माण कर रहे हैं. यहां काम करने वाला बबलू नामक चौकीदार बीती रात इमारत से नीचे गिर गया.

नोएडा: गोल्‍फ कोर्स मेट्रो स्‍टेशन के पास स्‍कूल बस पलटी, शीशा तोड़कर बच्‍चों को निकाला

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के रिश्तेदार मुन्ना ने थाने में अनिल चैहान और बिजेंद्र को नामित करते हुए लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.


वीडियो : बीजेपी नेता की दिन दहाड़े हत्या

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com