प्रतीकात्मक फोटो.
गाजियाबाद:
गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में 59 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने सोमवार को बताया कि राजू (59) कर्पूरीपुरम कॉलोनी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी दुकानदारों को बैटरी से संचालित लाइट उपलब्ध कराता था और इसके एवज में उनसे किराया वसूलता था.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एचएन सिंह ने बताया कि बीती रात किराये को लेकर कुछ सब्जी दुकानदारों के साथ उसकी कथित तौर पर कहासुनी हुई थी और घटना के वक्त राजू का बेटा मोहसिन भी उसके साथ था. सिंह ने बताया कि राजू के अन्य बेटे सुहैल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई.
VIDEO : हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर और शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने सब्जी दुकानदार सत्यवीर, उसकी बेटी सुनीता एवं उसकी बेटी कोमल को हत्या में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किया है.
(इनपुट भाषा से)