दिल्ली मेट्रो के कालकाजी स्टेशन और बॉटनिकल गार्डन के बीच ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी.
- 12.64 किलोमीटर लंबी लाइन पर परीक्षण और जांच का काम पूरा
- केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस हाउस में नहीं बदलनी पडे़गी मेट्रो
- नोएडा और दक्षिण दिल्ली के बीच की यात्रा का समय कम हो जाएगा
नई दिल्ली:
दिल्ली मेट्रो के कालकाजी मंदिर-बॉटनिकल गार्डन कॉरिडोर की शुरुआत जल्द होगी. इससे नोएडा और दक्षिण दिल्ली के बीच की यात्रा का समय कम हो जाएगा. यात्रा में समय की बचत के साथ-साथ किराया भी कम लगेगा.
अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि मेट्रो के तीसरे चरण के तहत बनाई गई इस 12.64 किलोमीटर लंबी लाइन पर परीक्षण और जांच सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है तथा यह मेट्रो रेल के सुरक्षा आयुक्त के अनिवार्य निरीक्षण के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें : मेट्रो ट्रेनों में माचिस, लाइटर ले जाने पर रोक लगाए CISF: दिल्ली सरकार
फिलहाल यात्रियों को कालकाजी से केंद्रीय सचिवालय जाना पड़ता है. वहां से मंडी हाउस स्टेशन पहुंचकर दोबारा मेट्रो बदलकर यात्री बॉटनिकल गार्डन पहुंचते हैं. इस रूट पर कालकाजी से बॉटनिकल गार्डन के बीच की दूरी 27.28 किलोमीटर है. किराया बढ़ने के बाद अब इस रूट से आवागमन पर रोज 100 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. जबकि मेजेंटा लाइन के 12.64 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन शुरू होने से यात्री कालकाजी मंदिर से सीधे नोएडा के बॉटनिकल गार्डन पहुंच सकेंगे. दूरी कम होने से यात्रियों को किराया भी कम देना होगा.
VIDEO : किराये में राहत की आशा
कालकाजी मंदिर कश्मीरी गेट-फरीदाबाद मेट्रो लाइन का स्टेशन भी है. मेजेंटा लाइन कॉरिडोर शुरू होने से यह इंटरचेंज स्टेशन भी बन जाएगा. इससे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन से नोएडा जाना आसान हो जाएगा. और किराये में बचत भी होगी.
(इनपुट एजेंसियों से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Metro