(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने शुक्रवार को शीर्ष नौसैन्य कमांडरों से कहा कि क्षेत्र में बनते सुरक्षा हालात के मद्देनजर वे युद्ध संबंधी तैयारी पर मजबूती के साथ ध्यान बनाए रखें. लांबा ने कमांडरों से यह भी कहा कि वे नौसेना की संपूर्ण परिचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए नवोन्मेषी सोच को प्रोत्साहित करें और उपलब्ध प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाएं. नौसेना कमांडरों के चार दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र में एडमिरल लांबा ने कहा कि वे चर्चा के दौरान किए गए फैसलों के क्रियान्वसन के लिए ठोस प्रयास करें.
कमांडरों ने गत बुधवार को हिंद महासागर में नौसेना के युद्धपोतों की तैनाती के लिए नयी योजना को मंजूरी दी थी ताकि क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी का मुकाबला किया जा सके.
यह भी पढ़ें : रक्षामंत्री ने नौसेना से कहा, हर खतरे से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें
नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि लांबा ने कमांडरों से कहा कि वे हर समय युद्ध की तैनाती पर मजबूती के साथ ध्यान बनाए रखें.सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल बी एस धनोवा ने भी नौसेना कमांडरों से बातचीत की.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं