विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2018

दिल्ली में स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, मेट्रो की 'मार' से निजात दिलाएगा AAP सरकार का ये बड़ा ऐलान

विद्यार्थी डीटीसी बसों में अपने लिए छूट और दिल्ली मेट्रो के बढ़े किराये को वापस लेने की मांग लेकर उनसे मिलने आए थे.

दिल्ली में स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, मेट्रो की 'मार' से निजात दिलाएगा AAP सरकार का ये बड़ा ऐलान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)
  • डीटीसी की सभी बसों में मान्य होंगे स्टूडेंट पास
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान
  • अब एसी बस में भी पास से सफर कर सकेंगे छात्र
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ऐलान किया कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की वातानुकूलित बसों समेत सभी बसों में विद्यार्थियों को जारी किए गए पास मान्य होंगे. उन्होंने परिवहन विभाग से इस पर अमल सुनिश्चित करने को कहा. मुख्यमंत्री ने यह ऐलान दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के एक समूह से मुलाकात के बाद किया. विद्यार्थी डीटीसी बसों में अपने लिए छूट और दिल्ली मेट्रो के बढ़े किराये को वापस लेने की मांग लेकर उनसे मिलने आए थे.

यह भी पढ़ें : दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बुजुर्गों को तोहफा, फ्री में कर सकेंगे तीर्थयात्रा

विद्यार्थियों ने सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन से केजरीवाल के आवास तक मार्च निकालकर अपनी मांगों की सूची उन्हें सौंपी. इसमें स्टूडेंट बस पास को डीटीसी की एसी बसों में भी मान्य करने की मांग शामिल थी. मार्च को आयोजित करने वाले संगठन 'आइसा' के सदस्य नीरज कुमार ने कहा, 'मेट्रो पर केजरीवाल ने कहा कि इसका किराया घटाना उनके अधिकार में नहीं है. हालांकि उन्होंने हमारी चिंताओं से सहमति जताई और कहा कि किराया वापस लेने के लिए हर संभव दबाव बनाएंगे.'

यह भी पढ़ें : MCD चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार का तोहफा, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई गई

लेकिन, दिल्ली पविहन आयुक्त वर्षा जोशी ने कहा कि उन्हें एसी बसों में स्टूडेंट पास को मान्य बनाने के संबंध में कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है. छात्रों ने मुख्यमंत्री से जो मांगें की हैं उनमें शहर के हर हिस्से से विद्यार्थियों को परिसर तक लाने के लिए यूनिवर्सिटी स्पेशल और महिला स्पेशल बसें चलाने की मांग भी शामिल है.

VIDEO : बिजली का बिल न भरने वालों को केजरीवाल सरकार का तोहफा



छात्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दो हजार और बसों को हासिल करने की प्रक्रिया में है और जैसे ही यह मिलेंगी, वह यूनिवर्सिटी स्पेशल और महिला स्पेशल बसें की व्यवस्था करेंगे. 

(इनपुट : IANS)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com