विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2020

दिल्ली-NCR में हुई बारिश, कई जगह पर ट्रैफिक जाम की स्थिति

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बारिश का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा. वहीं दूरदराज के इलाकों में ओलावृष्टि का अनुमान है.

दिल्ली-NCR में हुई बारिश, कई जगह पर ट्रैफिक जाम की स्थिति
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) के कई हिस्सों में बुधवार सुबह बारिश हुई. बारिश के बाद तापमान (Delhi Temperature) गिर गया और कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमी गति से चलने लगा. मौसम विभाग (Weather Department) के एक अधिकारी ने बताया, ''न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है.'' आर्द्रता स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में बारिश, गिर सकता है पारा

सफदरजंग वेधशाला ने छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की. इसके अलावा पालम में 5.3 मिमी और रिज क्षेत्र में 6.8 मिमी बारिश दर्ज हुई. लोधी और आया नगर वेधशालाओं में क्रमश: 10 मिमी और 5.6 मिमी बारिश दर्ज हुई. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बारिश का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा. वहीं दूरदराज के इलाकों में ओलावृष्टि का अनुमान है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी दिल्ली में बारिश की कुछ तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. 

उन्होंने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रेलवे अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उत्तरी रेलवे की 16 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com