विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

एक बार फिर दिल्ली विधानसभा से मार्शलों ने कपिल मिश्रा को निकाला बाहर

सत्र के आखिरी दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मिश्रा बैनर लेकर खड़े हो गये.

एक बार फिर दिल्ली विधानसभा से मार्शलों ने कपिल मिश्रा को निकाला बाहर
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कपिल मिश्रा (फाइल फोटो)
  • दिल्ली विधानसभा में कपिल मिश्रा ने किया हंगामा
  • एक बार कपिल मिश्रा को मार्शल ने बाहर निकाला
  • हंगामे के बाद अध्यक्ष ने दिया था आदेश
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा परेशानी का सबब बन गए. आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सदन की कार्यवाही के दौरान ‘अनुपस्थित होने’ का आरोप लगाते हुए बैनर दिखाने के बाद आज मार्शल की मदद से दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाला गया.

सत्र के आखिरी दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मिश्रा बैनर लेकर खड़े हो गये. बैनर पर लिखा था, ‘‘केजरीवाल नहीं हैं, सदन में आइए.’’ विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने मिश्रा के इस कदम के सदन के नियमों के विरूद्ध करार देते हुए मार्शल बुलवा लिया. उन्होंने इसके बाद मिश्रा को दिनभर की कार्यवाही से निष्कासित कर दिया. 

यह भी पढ़ें : सत्येंद्र जैन ने अदालत में कपिल मिश्रा के खिलाफ साक्ष्य दर्ज कराये

मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पिछले चार दिन में सदन की एक भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है. मैं कारण जानना चाहता था और मुझे जबरन बाहर कर दिया गया. वह पूरे सत्र में अनुपस्थित रहे.’’ गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में हुए नगर परिषद चुनावों में आप की करारी हार के बाद मिश्रा को मंत्री पद से हटा दिया गया था.
VIDEO: पिछले काफी समय से केजरीवाल पर हमलावर हैं कपिल मिश्रा

इसके बाद उन्होंने आप प्रमुख, पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ कई आरोप लगाये थे. इसके बाद उनकी प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गयी थी. (भाषा की खबर)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com