प्रतीकात्मक फोटो
- घटना 8 जनवरी की है
- पीड़िता ने की थी शिकायत
- आरोपी को लिया गया हिरासत में
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
गूगल के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने वाले प्रवासी भारतीय (एनआरआई) को यहां पांच सितारा होटल में एक अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि यह घटना 8 जनवरी को रात के करीब 10 बजे हुई जब आरोपी अनमोल सिंह खरबंदा (22) होटल के बार में एक 52 वर्षीय महिला से मिला और उनसे बातचीत शुरू की. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह ने कहा, "खरबंदा महिला को धूम्रपान के लिए अपने कमरे में ले गया और फिर कथित तौर पर उनसे छेड़छाड़ करने लगा."
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छेड़खानी का विरोध किया तो सिरफिरे युवक ने युवती पर फेंक दिया तेजाब
सिंह ने कहा, "गूगल के लिए अनुबंध के आधार पर काम करने वाला खरबंदा घटना के समय शराब के नशे में था. महिला खरबंदा से लड़ने के बाद अगले दिन जयपुर चली गई." सिंह ने कहा कि जयपुर से दिल्ली लौटने के बाद गुरुवार को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
वीडियो : छेड़खानी के डर से मुंबई लोकल से कूद गई थी छात्रा
उन्होंने कहा, 'पीड़िता की शिकायत के बाद खरबंदा से पूछताछ की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. खरबंदा और पीड़िता पिछले कुछ दिनों से ताज पैलेस होटल में रह रहे थे.' अधिकारी ने कहा कि खरबंदा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इनपुट : आईएनएस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं