- नशे की हालत में चोरी करने का आरोप, आसपास के लोगों ने पीटा
- चोरी का आरोप लगानेवाले ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
- शिकायत में कहा कि सीढ़ियों से गिरकर चोर को चोट लगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली में एक अफ्रीकन नागरिक के साथ बुरी तरह हुई जानलेवा मारपीट का वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुछ लोग एक अफ्रीकन नागरिक को खंभे में बांधकर रॉड और लाठी डंडे से पिटाई कर रहे हैं. दरअसल लोगों का आरोप था कि नाईजीरियन नागरिक नशे की हालत में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका था जिसके चलते लोगों ने उसे पकड़ा. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ये लोग उस शख्स को पीट रहे हैं.
घटना करीब एक हफ्ते पहले दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की है. मामले से जुड़ी एक एफआईआर भी सामने आई है जिसमें एक शख्स ने मामला दर्ज कराया है कि उसके यहां नाईजीरिया का रहने वाला एक शख्स चोरी करने आया था जिसके बाद सीढ़ियों से गिरने से उसको चोट लगी है. जबकि सच वीडियो में साफ देखा जा सकता है.
पुलिस ने मामले में पूरी लापरवाही दिखाई और नाईजीरिया के रहने वाले शख्स को जी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना 24 सितम्बर की है.
VIDEO: नाइजीरिया के छात्रों की बेरहमी से पिटाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं