विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

दिल्ली के खान मार्केट में बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

इसके बाद से इस खान मार्केट में सघन तलाशी अभियान शुरू हो गया और सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं. 

दिल्ली के खान मार्केट में बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान
दिल्ली के खानपुर इलाके में बम स्क्वाएड और स्निफर डाग के साथ पुलिस तलाश कर रही है.
नई दिल्ली: दिल्ली के मादीपुर इलाके में दीपक नाम के एक शख्स को अमेरिका के एक नंबर से वॉट्सएप पर धमकी मिली है कि आज शाम 4 बजे दिल्ली के खान मार्किट में बम ब्लास्ट होगा. इसके बाद से इस खान मार्केट में सघन तलाशी अभियान शुरू हो गया और सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं. 

निर्भया कांड के 5 साल : नहीं बदली दिल्ली, 2016-2017 में रेप के 2,155 मामले हुए दर्ज

जैसे ही दीपक ने यह जानकारी दी दिल्ली पुलिस सुबह 7 बजे से ही खान मार्केट पहुंच गई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. हालांकि अभी तक इलाके से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस शाम तक वहां सर्च ऑपेरशन चलाएगी. मौके पर दिल्ली पुलिस, बम स्क्वाड और खोजी कुत्ते मौजूद हैं. 

वीडियो : दिल्ली में शराब माफिया के खिलाफ जारी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com