विज्ञापन

IAS साली और पत्नी...1 मई की रात 10 बजे से जज अमन शर्मा के सुसाइड तक क्या-क्या हुआ? VIDEO

'IAS Nidhi Malik Controlled Everything', Delhi Judge Aman Kumar Sharma: दिल्ली में जज अमन कुमार शर्मा की सुसाइड में उनकी पत्नी और आईएएस साली पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. 1 मई की रात 10 बजे से घर में बहुत कुछ हुआ, इसके बाद 2 मई को जज शर्मा ने फांसी लगा ली.

IAS साली और पत्नी...1 मई की रात 10 बजे से जज अमन शर्मा के सुसाइड तक क्या-क्या हुआ? VIDEO
'IAS Nidhi Malik Controlled Everything', Delhi Judge Aman Sharma Suicide Case Father Allegation Wife and Her Saali Harassment

Delhi Judge Aman Kumar Suicide Case: दिल्ली में जज अमन शर्मा की आत्महत्या के मामले की जांच पुलिस कर रही है. इसी बीच जज की बहन के ससुर के बयान ने अमन शर्मा की पत्नी स्वाति और IAS साली को कटघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार 1 मई की रात करीब 10 बजे अमन शर्मा का अपने पिता के पास फोन गया था. फोन पर उन्होंने कहा- मैं बहुत परेशान हूं, मेरा जीना मुश्किल हो गया है. इस पर उनके पिता ने कहा-  बेटा ऐसा क्या हो गया है, मैं तुमसे मिलने आता हूं. इसके बाद वे अलवर से रात करीब 12 दिल्ली (ग्रीन पार्क) पहुंचे. बातचीत के बाद पता चला कि जज अमन शर्मा का उनकी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा है. अमन का कहना था- पत्नी ने 2 महीने से उसे परेशान कर रखा है.   

IAS साली की घर में चलती थी 

बहन के ससुर ने बताया कि जज अमन शर्मा की पत्नी स्वाति न्यायिक अधिकारी और साली निधि मलिक IAS अधिकारी है. वे वर्तमान में जम्मू में पदस्थ हैं. उन्होंने कहा- अमन के अनुसार IAS साली निधि का घर में बहुत हस्तक्षेप है, घर के सारे फैसले वही लेती है. इस बात पर पिता ने बेटे को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया. लेकिन, अमन की पत्नी ने पिता (ससुर) को धमकी दी, अगर आप घर से नहीं गए तो वह पुलिस बुला लेगी. 

अंबेडकरनगर: 4 बच्चों की हत्या का पाकिस्तान कनेक्शन, निकाह के 17 साल बाद मां ने ईंट-हथौड़े से कुचले सिर

स्वाति के परिवार ने नंबर ब्लॉक किए 

हालांकि, वे (पिता) एक मई की रात रुके और अगले दिन 2 मई की सुबह स्वाति के परिजनों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया. इसके बाद दिल्ली में रहने वाले उनके एक चाचा को बुलाया गया. लेकिन, आने के कुछ देर बाद ही चाचा के पास एक मैसेज आया और वे यह कहकर चले गए कि वे इसमें कुछ नहीं कर सकते. 

अमन रो रहा था, स्वाति चीख रही थी  

चाचा के जाने के बाद घर में शोर होने लगा. वो (अमन के पिता) एक कमरे में बैठ गए. जज अमन और स्वाति अपने कमरे में बैठे थे. अमन रो रहा और स्वाति बहुत गस्से थे. वह जोर-जोर से बोल रही थी. कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई, पिता ने सोचा कि हो सकता है कि बेटा-बहू आपस में बात कर रहे हों. शायद सुलह हो जाए. कुछ देर बात जब पिता कमरे में पहुंचे और बहू स्वाति से अमर के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मुझे नहीं पता कहा है. पिता ने अमन को कॉल किया तो उसकी कमरे की बाथरूम से रिंग की आवाज आ रही थी. कमरे में जाकर पिता ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलने के लिए कहा. 

बहन स्वाति और बच्चों को ले गईं IAS निधि 

इसी बीच चाचा युद्धवीर और बहन IAS निधि मलिक घर आए, स्वाति व दोनों बच्चों को लेकर चले गए. पिता ने बाथरूम दरवाजा तोड़ने की काफी कोशिश की, घर पर फर्नीचर पटका, लेकिन दरवाजा नहीं टूटा. आसपास के लोग आग गए, उन्होंने खिड़की के बारे में जानकारी दी, गार्ड ने शीशा तोड़ा तो उसने देखा कि स्वाति की चुन्नी से उसने फांसी लगा ली थी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जज अमन शर्मा को मृत घोषित कर दिया. 

नोट- यह सभी आरोपी जज अमन कुमार शर्मा की बहन के ससुर ने पिता के हवाले से लगाए. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com