विज्ञापन

अंबेडकरनगर: 4 बच्चों की हत्या का पाकिस्तान कनेक्शन, निकाह के 17 साल बाद मां ने ईंट-हथौड़े से कुचले सिर

अंबेडकरनगर के मीरानपुर में जिस घर में 4 बच्‍चों की हत्‍या हुई है, उसका नजारा खौफनाक था, दीवार से लेकर बिस्तर तक खून के छींटे, उल्टी के निशान थे. जहरीला पदार्थ देने के बाद मां गाजिया ने बच्चों के सिर पर ईंट और हथौड़े से वार कर उन्‍हें मार डाला. इसके बाद वह फरार है. जानि‍ए पुल‍िस ने अब तक क्‍या-क्‍या किया?

अंबेडकरनगर: 4 बच्चों की हत्या का पाकिस्तान कनेक्शन, निकाह के 17 साल बाद मां ने ईंट-हथौड़े से कुचले सिर
Ambedkar nagar meeranpur hatyakand News

Ambedkar nagar meeranpur hatyakand: अंबेडकरनगर में चार बच्‍चों की हत्‍याकांड ने दहलाकर रख दिया है, वारदात के बाद से मां फरार है. पुलिस की 6 टीमें मामले की जांच में जुटी हैं, आरोपी मां की लगाकर तलाश की जा रही है. पुलिस हत्यारिन मां के प्रेम-प्रसंग और पति से विवाद समेत सभी एंगल से हत्याकांड की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला के पति नियाज़ अहमद ने सऊदी में दूसरा निकाह कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह महिला पाकिस्तान की रहने वाली है. नियाज़ चार साल से भारत नहीं आया है. पत्नी गाजिया चार बच्चों शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) मीरानपुर में बने दो मंजिला घर में रहते थे. माना जा रहा है कि पति की बेवफाई के कारण ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. 

17 साल पहले हुआ था नियाज-गाजिया का निकाह 

नियाज़ अहमद की शादी लगभग 17 साल पहले भीटी के सम्मनपुर में रहने वाली गाजिया खातून से हुई थी. गाजिया नियाज के मामा मोहम्मद फैजान की बेटी है. करीब सात साल पहले नियाज़ अहमद काम के सिलसले में सऊदी अरब चला गया था. उसने  अंबेडकर नगर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में पत्नी के नाम जमीन लेकर दो मंजिला घर बनवाया था, जिसमें वर्तमान में गाजिया अपने चार बच्चों के साथ रह रही थी. 

'खुदकुशी से पहले जज बेटा रो रहा था, बहू चिल्ला रही थी, पिता बगल के कमरे में बैठे थे' 

चार साल से भारत नहीं लौटा नियाज  

नियाज ने सऊदी में एक महिला से निकाह कर लिया है, जिसके साथ वह वहां रह रहा था. नियाज  पिछले 4 साल से भारत (अपने घर) नहीं आया. उसकी गाजिया से अनबन चल रही थी. एक साल पहले गाजिया अपने चारों बच्चों के साथ सऊदी गई थी, कुछ दिन वापस लौट आई. इसके बाद से नियाज की कॉल पर ही बच्चों से बात होती थी. नियाज की मां अमीना, दो भाई सलीम और मुबारक गांव में रहते है. जबकि, अन्य दो भाई कलीम और करीम भी सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहे थे. 

बच्चों की हत्या करने वाली आरोपी मां.

बच्चों की हत्या करने वाली आरोपी मां.

पति गाजिया का कॉल रिसीव नहीं कर रही थी गाजिया  

शनिवार 2 मई को नियाज ने गाजिया के फोन पर कई बार कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ. इसके बाद नियाज ने कॉल कर अपने एक परिचित को स्कूल भेजकर जानकारी जुटाने को कहा. वहां, पता चला कि बच्चे स्कूल नहीं आए हैं. 

रिश्ते की भाभी ने पुलिस को दी सूचना 

इधर, शनिवार सुबह करीब सात बजे दूधिए ने भी दूध देने के लिए कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला. कुछ देर इंतजार करने के बाद वह वापस लौट गया. उधर, दोपहर तक बच्चों से बात नहीं होने पर नियाज ने शहजादपुर में रहने वाली रिश्ते की भाभी बकीतुनिशा को कॉल कर गाजिया और बच्चों के बारे में पता करने को कहा. कहीं कुछ पता नहीं चलने पर बकीतुनिशा ने पुलिस को सूचना दी. दोपहर तीन बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो घर अंदर से बंद था. किसी तरह पुलिस अंदर पहुंची तो नजारा हैरान करने वाला था. 

पहले जहर दिया, फिर ईंट-हथौड़े से कुचले सिर 

पुलिस ने बताया कि घर में दीवार से लेकर बिस्तर तक खून के छींटे फैले थे. बच्चों के उल्टी करने के भी निशान थे. पुलिस को शक है कि बच्चों की हत्या से पहले खाने में उन्हें खाने में कुछ विषैला पदार्थ मिलाकर दिया गया. इसके बाद बच्चों के सिर पर ईंट और हथौड़े से वार कर उनकी हत्या कर दी गई. 
Latest and Breaking News on NDTV

बालकनी से कूटकर भागी मां, चूड़ियों के टुकड़े और खून से निशान मिले 

पुलिस ने बताया कि घर के मेन गेट से करीब 8 फीट ऊंचाई पर बालकनी है. इसी बालकनी से आरोपी मां गाजिया के कूदकर भागने की आशंका है. नीचे खून के निशान और चूड़ियों के टुकड़े बिखरे हुए मिले हैं. फोरेंसिक टीम ने बारीकी से सभी सैंपल जुटाए हैं. सभी की जांच की जा रही है. 

क्या शुक्रवार रात को ही कर दी थी बच्चों की हत्या 

चार बच्चों की सामूहिक हत्या में यह सवाल इसलिए उठा रहा है, क्योंकि शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद गाजिया और उसके बच्चों को किसी ने नहीं देखा. इसी के चलते यह आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार की रात को ही गाजिया ने बच्चों को बेहोश कर घर में खूनी खेल खेला. 

UP के अंबेडकरनगर में महिला ने पार की क्रूरता की सारी हदें, ईंट मारकर 4 नाबालिग बच्चों की ले ली जान

अब तक पुलिस ने क्या किया?

पुलिस ने मामले की जांच के लिए आरोपी मां गाजिया के परिजनों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. SP प्राची सिंह का कहना है कि अब तक जांच से यही लग रहा है कि मां ने ही अपने चार बच्चों की हत्या की और बालकनी से कूदकर फरार हो गई. पति नियाज की दूसरी शादी के बाद से गाजिया और उसमें अनबन चल रही थी. इसी तनाव के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है. गाजिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उसकी तलाश और वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की 6 टीमें लगाई गई हैं, सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है. 

क्या-क्या कर रही पुलिस?

हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने जो टीमें बनाई हैं वे मोहल्ला मुराबाद के आसपास के घरों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही हैं. जिससे महिला के भागने का कुछ फुटेज मिल सके. इसके अलावा पुलिस गाजिया के मोबाइल का लॉक भी खोलने का प्रयास कर रही है. CDR व अन्य डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं. गाजिया के प्रेम-प्रसंग को लेकर भी जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस हत्याकांड में क्या उसका कोई सहयोगी भी है.

(अंबेडकरनगर से विवेक शाही की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com