सेमीफाइनल में पहुंची मानविकी एवं भाषा संकाय की टीम
नई दिल्ली:
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चल रहे इंटर फैकल्टी क्रिकेट टूर्नामेन्ट में शनिवार को मानविकी एवं भाषा संकाय के खिलाड़यों ने अपने प्रतिद्वंदी टीम आर्किटेक्चर को 84 रनों की करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टॉस जीतकर कप्तान शादाब अहमद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्किटेक्चर को 117 रनों का लक्ष्य दिया. गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से मानविकी एवं भाषा संकाय ने आर्किटेक्चर को केवल 32 रनो पर समेट दिया. इस क्रिकेट टूर्नामेन्ट में मानविकी एवं भाषा संकाय की टीम की यह लगातार दूसरी जीत है. शनिवार को खिलाड़यों ने लगभग हर छेत्र में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया. अजय टोकस,अब्दुल वाहिद , यूसुफ और कामरान ने बढ़िया बल्लेबाज़ी की.
यह भी पढ़ें : जामिया यूनिवर्सिटी ने GJAN एलुमनाई डे पर अपने पूर्व सफल छात्रों को किया सम्मानित
गेंदबाज़ी में हमजा और साहिल ने प्रतिद्वन्दी टीम के छक्के छुड़ाते हुए उन्हें केवल 32 रनो पर समेट दिया. स्पोर्ट्स के डायरेक्टर प्रोफेसर इक़्तेदार मोहम्मद खान के सराहनीय योगदान से इंटर फैकल्टी टूर्नामेन्ट इन दिनों अपने खिलाड़यों को बेहतरीन मौका दे रहा है. डायरेक्टर ने बताया कि हमारे वी.सी. प्रोफेसर तलत अहमद अकादमिक गतविधियों के अलावा खेल के मैदान में भी अपने विश्वविद्यालय को लगातार उचाईयों पर ले जा रहे हैं.
स्पोर्ट्स मैनेजर मानविकी एवं भाषा संकाय - डॉ आसिफ उमर ने अपनी टीम को बधाई देते हुए बताया कि इस साल हमारी टीम लगातार अच्छे प्रदर्शन कर रही है इससे विश्वविद्यालय को अच्छे खिलाड़ी मिलते हैं. डॉ उमर ने कहा कि हमारे डायरेक्टर प्रोफेसर इक़्तेदार मोहम्मद खान खिलाड़ियों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहते हैं. बातचीत के दौरान डॉ उमर ने बताया कि हमारे वी. सी. प्रोफेसर तलत अहमद विश्वविद्यालय को लगातार शैक्षणिक गतिविधियों में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए, स्पोर्ट्स के मैदान में भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और नए अवसर प्रदान कर रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है.
VIDEO : क्या कालेधन से निजात मुमकिन है?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं