Free IAS-PCS Coachimg : देश में लाखों युवा IAS या IPS बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी अक्सर उनके रास्ते में रुकावट बन जाती है. ऐसे में जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) उनके लिए एक बड़ी मदद साबित होती है. यहां UPSC की तैयारी मुफ्त में कराई जाती है, जिससे कई छात्रों का सपना सच हो पाता है. अच्छी बात यह है कि RCA ने 2026-27 के कोचिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. जो छात्र इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे admission.jmi.ac.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
फ्री कोचिंग और हॉस्टल सुविधाये कोचिंग प्रोग्राम खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय (Minority community), एससी, एसटी और महिला एस्पिरेंट्स के लिए तैयार किया गया है. इसमें फ्री कोचिंग के साथ हॉस्टल सुविधा भी दी जाएगी. इसके जरिए कुल 100 एस्पिरेंट्स का सिलेक्शन किया जाएगा.
अहम तारीखेंआवेदन की आखिरी तारीख 26 मई 2026 है, जबकि 29 और 30 मई को करेक्शन विंडो खुलेगी. एंट्रेंस एग्जाम 6 जून 2026 को देश के 13 शहरों में कराया जाएगा. इनमें दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, कालीकट और रांची शामिल हैं.
एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेसएंट्रेंस एग्जाम का पैटर्न संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा के अनुसार होगा. इसमें दो पेपर होंगे, जिनमें जनरल स्टडीज (ऑब्जेक्टिव) और निबंध लेखन (Essay writing) शामिल हैं. दोनों पेपर हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में उपलब्ध होंगे. पहले पेपर में 60 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे, जिनके कुल 60 अंक होंगे. इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसमें हर गलत जवाब पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे.
दूसरे पेपर में दो निबंध लिखने होंगे, जिनके कुल 60 अंक होंगे. परीक्षा का अधिकतम समय 3 घंटे होगा. MCQ टेस्ट के आधार पर टॉप 900 उम्मीदवारों की कॉपियां ही निबंध के लिए जांची जाएंगी. इसके बाद सिलेक्टेड एस्पिरेंट्स का 30 मार्क्स के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा.
योग्यता और जरूरी शर्तेंइस परीक्षा में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और 2027 की सिविल सर्विस परीक्षा के लिए पात्र हैं. जो एस्पिरेंट्स किसी रेगुलर कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं या किसी नौकरी में हैं, वे इस कोचिंग के लिए पात्र नहीं होंगे.
कोचिंग में क्या मिलेगा?इस प्रोग्राम के तहत जनरल स्टडीज, CSAT, वैकल्पिक विषयों की तैयारी, टेस्ट सीरीज, आंसर राइटिंग प्रैक्टिस और मॉक इंटरव्यू जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. इसके साथ ही एयर-कंडीशंड लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी. जामिया की ये पहल उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो कम या सीमित संसाधनों के बावजूद सिविल सेवा में करियर बनाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें- टेक इंडस्ट्री में बनाना चाहते हैं करियर, जानें कौन-सी BTech ब्रांच की डिमांड सबसे ज्यादा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं