विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

दिल्ली में उपचुनाव आहट : आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सड़क पर उतरने की तैयारी

आम आदमी पार्टी एफडीआई और सीलिंग के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है तो कांग्रेस सोमवार से 'आप' सरकार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर आंदोलन करने का फैसला किया है. 

दिल्ली में उपचुनाव आहट : आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सड़क पर उतरने की तैयारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली: दिल्ली की 20 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की आहट साफ सुनाई दे रही है. इसको देखते हुए राजनीतिक दलों ने तैयारी भी शुरू कर दी है और सोमवार से यह आपको सड़कों पर दिखाई देगा.  आम आदमी पार्टी  एफडीआई और सीलिंग के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है तो कांग्रेस सोमवार से 'आप' सरकार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर आंदोलन करने का फैसला किया है. 

चुनाव आयोग के 'जाल' से निकलने की जुगत लगा रही 'आप', कांग्रेस-बीजेपी की नजरें उपचुनाव पर

उधर शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोग्य करार दिए गए सभी 20 विधायकों के साथ बैठक की है. जिसमें फैसला लिया गया है कि अगर चुनाव आयोग ने उनकी बात नहीं सुनी तो सभी 20 विधायक राष्ट्रपति के पास जाएंगे. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'अगर हमारी बात चुनाव आयोग ने नहीं सुनता है तो हम राष्ट्रपति जी के पास जाएंगे. हमने मिलने के लिए समय भी मांगा है'.

वीडियो : 20 विधायकों की जा सकती है कुर्सी

जबकि इस मामले में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को एक बार फिर से घेरा है. पार्टी का कहना है कि आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने की सिफारिश जानबूझकर देर से भेजी गई है ताकि राज्यसभा चुनाव में मदद की जा सके. कांग्रेस ने इन 20 विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सम्मेलनों की योजना बना रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com